योगी सरकार के 4 साल: ओपी राजभर ने द‍िया 0 नंबर, बोले- मुद्दों से भटक चुकी है BJP सरकार

वाराणसी। उत्‍तर प्रदेश की योगी सरकार के 4 साल पूरे होने पर पूर्व मंत्री और सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने जमकर हमला बोला है। ओपी राजभर का आरोप है जनता ने जिन मुद्दों के लिए बीजेपी को वोट द‍िया था, आज वे उन मुद्दों से भटक चुकी है। प्रदेश में हर जगह गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार देखने को मिल रहा है। सरकार गुंडों माफियाओं पर जाति धर्म देख कर कार्रवाई कर रही है। सरकार को मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद तो दिखाई पड़ रहे हैं, लेकिन अपनी जाति के बृजेश सिंह नहीं दिखाई दे रहे। राजभर ने कहा कि योगी सरकार को जीरो नंबर देंगे।

four years of yogi government op rajbhar gives zero number

योगी सरकार के चार साल पूरे

Recommended Video

    Yogi Govt के 4 Years पूरे होने पर Priyanka, Akhilesh और Mayawati ने बोला हमला | वनइंडिया हिंदी

    उत्तर प्रदेश में चार साल पहले मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सरकार के चार साल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के निर्देशन में रिफॉर्म, परफार्म और ट्रांसफार्म के मंत्र पर यूपी सरकार ने काम किया, जिसकी वजह से यूपी देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रुप में उभरा।

    ओपी राजभर ने सरकार को दिया जीरो नंबर

    सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने जमकर हमला बोला है। ओपी राजभर का आरोप है जनता ने जिन मुद्दों के लिए बीजेपी को वोट द‍िया था, आज वे उन मुद्दों से भटक चुकी है। प्रदेश में हर जगह गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार देखने को मिल रहा है। बता दें, ओपी राजभर पहले भी बीजेपी सरकार हमला बोलते रहे हैं। बीते दिनों उतरौला में भागीदारी संकल्प मोर्चा गठबंधन की जनसभा को संबोधित करते हुए ओम प्रकाश राजभर ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि यूपी में योगी सरकार को बनाया भी मैंने था और खत्म भी मैं ही करूंगा। राजभर ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक मिलकर यूपी की राजनीति बदलेंगे। उन्‍होंने कहा कि 2022 में भागीदारी संकल्प मोर्चा की सरकार बनेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+