अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन नौ फरवरी को आएंगी Varanasi, तैयारी में जुटे अधिकारी

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन नौ फरवरी को वाराणसी आएंगी। जिले में उनके आगमन को लेकर तैयारियां चल रही हैं। यह भी कहा जा रहा है कि वह तीन दिन वाराणसी में रहेंगी।

Hillary Clinton

अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन इसमें भारत दौरे पर हैं। बताया जा रहा है कि 9 फरवरी को सायंकाल विशेष विमान से हिलेरी क्लिंटन Varanasi भी आएंगी। उनके वाराणसी दौरे को देखते हुए जिले में तैयारियां की जा रही हैं। सोमवार को सायं काल वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अधिकारियों द्वारा एएसएल बैठक कर सुरक्षा व्‍यवस्‍था को लेकर चर्चा की किया गया।

Varanasi Hillary Clinton

सुरक्षा के रहेंगे चाक-चौबंद इंतजाम
एयरपोर्ट के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्‍लिंटन के आगमन को ध्यान में रखते हुए सोमवार को सायं काल वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एडवांस सिक्योरिटी लाइजनिंग बैठक की गई। बैठक में उनके आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा किया गया। यह भी कहा जा रहा है कि अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी के अधिकारी भी एयरपोर्ट पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिए। एयरपोर्ट पर आयोजित बैठक में वाराणसी कमिश्नरेट के गोमती जोन के डीसीपी विक्रांत वीर, सीआईएसफ के सीनियर कमांडेंट अजय कुमार सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

सारनाथ और रामनगर भी जाने की संभावना
अधिकारियों का कहना है कि 9 फरवरी को सायं काल विशेष विमान से हिलेरी क्लिंटन महाराष्ट्र के औरंगाबाद से सीधे वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी। वाराणसी एयरपोर्ट पर जिले के अधिकारियों द्वारा उनकी अगवानी की जाएगी। उसके बाद वे सड़क मार्ग से शहर के लिए प्रस्‍थान करेंगी। एयरपोर्ट से प्रस्‍थान करने के बाद नदेसर में स्‍थित होटल में उनके ठहरने की बात भी कही जा रही है। होटल में कुछ देर ठहरने के बाद वे होटल से प्रस्थान कर के 9 फरवरी को ही सायं काल क्रूज पर सवार होकर विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती देखने जाएंगी। इसके अलावा सारनाथ और रामनगर भी भ्रमण करने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि अधिकारियों द्वारा बताया गया कि अभी पूरे कार्यक्रम की जानकारी नहीं प्राप्त हुई है। ऐसे में वाराणसी में किन-किन स्थानों पर उनको भ्रमण करना है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है।

Recommended Video

      तैरना नहीं आता तब भी लगा सकेंगे गंगा में डुबकी, काशी में बना देश का पहला फ्लोटिंग बाथ कुंड

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+