मूसलाधार बारिश ने रोका विमानों का रास्ता, मुंबई से लखनऊ और अहमदाबाद से वाराणसी की Flight Divert

मंगलवार रात्रि में मूसलाधार बरसात के चलते वाराणसी हवाई क्षेत्र में पहुंची फ्लाइट को कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया। इसके अलावा सायं काल मुंबई से लखनऊ की फ्लाइट भी वाराणसी डाइवर्ट की गई थी।

Varanasi Flight Divert

वाराणसी समेत उत्तर प्रदेश में मंगलवार सायं काल से लेकर रात तक मौसम काफी खराब रहा। मौसम खराब होने के चलते हवाई यातायात भी काफी प्रभावित रहा। मुंबई एयरपोर्ट से लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचे एक विमान को मौसम खराब होने के चलते लखनऊ में लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गई, इस विमान को वाराणसी के लिए Divert किया गया। इसके अलावा मंगलवार की रात्रि में अहमदाबाद से वाराणसी पहुंचे एक विमान को भी कोलकाता Divert करना पड़ा। अधिकारियों का कहना है कि यूपी में एक-दो दिन मौसम खराब होने की संभावना जताई जा रही है ऐसे में विमान यात्री विमान की स्टेटस पता करने के बाद ही घर से हवाई सफर करने के लिए निकलें।

लखनऊ में कई चक्कर लगाने के बाद Divert हुआ विमान
जानकारी के अनुसार मंगलवार को सायं काल मुंबई से लखनऊ के बीच संचालित होने वाली आकाशा एयरलाइंस की फ्लाइट क्यूपी 1130 अपने निर्धारित समय पर मुंबई से उड़ान भरने के बाद सायं काल करीब 4:00 बजे लखनऊ हवाई क्षेत्र में पहुंची। फ्लाइट के लखनऊ हवाई क्षेत्र में पहुंचने के बाद पता चला कि लखनऊ में मौसम खराब है। ऐसे में एटीसी द्वारा द्वारा फ्लाइट को लखनऊ में लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गई। फ्लाइट हवा में करीब 4 चक्कर लगाई, उसके बाद उसे वाराणसी Divert कर दिया गया। वाराणसी में करीब 2 घंटे तक फ्लाइट एयरपोर्ट के एप्रन पर खड़ी रही, उसके बाद लखनऊ में मौसम ठीक होने पर सायं काल 6:24 बजे फ्लाइट वाराणसी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए उड़ान भरी। वाराणसी एयरपोर्ट पर इतनी देर तक फ्लाइट खड़ी होने के चलते यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ा।

रात में वाराणसी एयरपोर्ट पर भी मौसम हुआ खराब
दोपहर से लेकर सायं काल तक वाराणसी में मौसम सामान्य रहा लेकिन रात्रि में वाराणसी में भी मौसम खराब हो गया। रात करीब 9:30 बजे वाराणसी में तेज बरसात के साथ ओलावृष्टि भी हुई। मूसलाधार बरसात और आंधी चलने के चलते वाराणसी एयरपोर्ट पर भी विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ में समस्या उत्पन्न हो गई। इसी समय अहमदाबाद से यात्रियों को लेकर गो फर्स्ट एयरलाइंस की फ्लाइट जी8 767 वाराणसी हवाई क्षेत्र में पहुंची। वाराणसी हवाई क्षेत्र में दृश्यता कम होने के चलते फ्लाइट को एयरपोर्ट पर लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गई। ऐसे में फ्लाइट वाराणसी हवाई क्षेत्र में चक्कर लगाती रही उसके बाद उसे वाराणसी एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए Divert कर दिया गया।

जाने वाले यात्रियों को करना पड़ा इंतजार
Flight Divert होने के चलते फ्लाइट से आने वाले यात्रियों के परिजनों को मध्य रात्रि तक वाराणसी एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा फ्लाइट से जाने वाले यात्री भी देर तक वाराणसी एयरपोर्ट पर फ्लाइट के आने का इंतजार करते रहे। एयरपोर्ट के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि मौसम विभाग द्वारा आगामी एक 2 दिनों तक मौसम खराब होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में जो भी विमान यात्री हवाई यात्रा करने के लिए निकल रहे हैं वे अपने घर से यात्रा के लिए निकलने से पूर्व एयरलाइंस के टोल फ्री नंबर या फिर वेबसाइट के माध्यम से फ्लाइट का स्टेटस चेक करने के बाद ही निकलें, जिससे उनको परेशान ना होना पड़े।

Recommended Video

    वाराणसी से बुरी खबर, बारिश के पानी में उतरा करंट, दो की मौत; हर तरफ मची चीख पुकार

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+