TikTok वीडियो बनाने के चक्कर में गंगा में डूबा किशोर, बचाने में 4 और डूबे

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शुक्रवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। रामनगर थाना क्षेत्र में गंगा में नहाते वक्त पांच किशोर पानी में डूब गए। किशोरों के डूबने की सूचना पर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से पांचों के शव बरामद किए। किशोर गढ़ही के रहने वाले थे। एसपी सिटी दिनेश सिंह के मुताबिक, बच्चों के परिजन बुनकरी का काम करते हैं। परिजनों के मुताबिक, लॉकडाउन में गंगा स्नान की बात बच्चों ने घर वालों से नहीं बताई थी। बता दें, बीते साल भी इसी जगह नदी में नहाते वक्त पांच में से 3 किशोर की डूबकर मौत हो गई थी।

five drowned in ganga river in varanasi

रेत पर टिकटॉक वीडियो बनाने के बाद गंगा में उतरे किशोर

घटना वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र में सिपहिया घाट की है, जहां 5 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। सभी के शव नदी से निकाले जा चुके हैं। रामनगर थाना क्षेत्र के वारी गढ़ही निवासी तौसीफ (20), फरदीन (14), शैफ (15), रिजवान (15) और सकी (14) शुक्रवार सुबह घर से एक किमी दूर सिपहिया घाट पर गंगा किनारे घूम रहे थे। जानकारी के मुताबिक, सभी ने पहले रेत पर टिकटॉक वीडियो बनाया। इसके बाद गंगा नदी में नहाने के लिए उतर गए।

एक को बचाने के चक्कर में पांचों डूबे

नदी में नहाने के दौरान एक का पैर फिसला तो वह गहराई में चला गया। उसे बचाने में अन्य चार भी डूब गए। यह देख आसपास वालों ने शोर मचाते हुए मदद के लिए अपने कदम बढ़ाए। पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद ली और पांचों के शव नदी से बाहर निकाले। इसके बाद सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+