वाराणसी के Assi Ghat पर चंदन टीका लगवाने के दौरान मारपीट, भागते नजर आए पर्यटक
वाराणसी के अस्सी घाट पर बुधवार को भ्रमण करने पहुंचे श्रद्धालुओं और पंडों में चंदन टीका लगवाने के दौरान रेट को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान वहां मौजूद पर्यटक भागते नजर आए।

वाराणसी में गंगा का नदी के किनारे स्थित Assi Ghat पर बुधवार को चंदन टीका लगाते समय रेट को लेकर श्रद्धालुओं और पंडों में मारपीट हो गई। मारपीट होने के बाद वहां पर मौजूद पर्यटक भी भागने लगे। हालांकि बाद में स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराया। वहीं पुलिस का कहना है कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिसकर्मी पहुंचे लेकिन वहां पर कोई नहीं मिला। घाट किनारे रहने वाले पंडों को हिदायत दी गई।

स्नान करने के बाद पहुंचे थे चंदन टीका लगवाने
दरअसल बुधवार को दोपहर में कुछ श्रद्धालु अस्सी घाट पर भ्रमण करने के लिए पहुंचे थे। धूप होने के चलते कुछ पर्यटक भी वहां मौजूद थे जो धूप सेंक रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो इसी दौरान कुछ नवयुवक वहां पहुंचे और गंगा नदी में स्नान करने लगे। गंगा नदी में स्नान करने के बाद वे सभी लोग नदी से बाहर निकले और चंदन टीका लगवाने के लिए घाट के किनारे छतरी लगाकर बैठे पंडों से बातचीत किए। बताया जा रहा है कि डिजाइनर चंदन माथे पर लगवाने की बात कहे जाने के बाद चंदन टीका लगाने वाले पंडे के द्वारा 50 रुपए की डिमांड की गई। बाद में युवकों और पंडों के बीच रेट भाव को लेकर काफी देर तक वार्तालाप हुई।
चंदन लगवाने से पहले ही ठनक गया माथा
मोल भाव काफी देर तक चली उसके बाद एक युवक जैसे ही चंदन टीका लगवाने के लिए आगे बढ़ा इसी बीच उसके साथ के लड़के उसे रोकने लगे, फिर दूसरे पंडे से बात करने के लिए वे जाने वाले थे। इसी बीच रेट को लेकर युवकों और पंडे के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों तरफ के लोग हाथापाई करने लगे। इस दौरान घाट किनारे पड़े ईंट पत्थर भी उठा कर लोग चलाने लगे। मारपीट के दौरान वहां मौजूद पर्यटक भी भयभीत हो गए। मारपीट से भयभीत पर्यटक वहां से भागने लगे। मारपीट के दौरान वहां पर अफरा तफरी मच गई। इसी बीच किसी ने पुलिस को भी सूचना दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर पूछताछ करती इससे पहले ही मारपीट करने वाले युवक वहां से भाग निकले थे।
पुलिस का कहना, पंडों को दी गई है हिदायत
इस बारे में पुलिस का कहना है कि अस्सी घाट पर कहासुनी और झड़प की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिसकर्मी जब वहां पहुंचे तो कोई नहीं मिला। हालांकि अस्सी घाट के किनारे रहने वाले पंडों को हिदायत दिया गया है। फिलहाल यह घटना बुधवार को सायंकाल तक घाट पर मौजूद लोगों में चर्चा का विषय बनी रही।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications