नमो घाट पर घूमने का भी लगेगा शुल्क, लोगों द्वारा किया जा रहा जमकर विरोध

वाराणसी के नमो घाट पर लागू हुआ टोकन इंट्री सिस्‍टम, चार घंटे के लगेंगे दस रूपए

वाराणसी, 03 अगस्त : वाराणसी के नमो घाट पर घूमने के लिए आने वाले लोगों को अब अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। अब घाट पर प्रवेश करने के लिए लोगों को टोकन लेना पड़ेगा। 10 रुपए का टोकन लेने के बाद पर्यटक 4 घंटे तक घाट पर भ्रमण कर सकते हैं। काशी में ऐसा पहली बार हो रहा है जब किसी घाट पर भ्रमण के लिए शुल्क वसूला जाएगा। ऐसे में सोशल मीडिया पर इसका जमकर विरोध हो रहा है। इसके अलावा विपक्षी पार्टियों के नेताओं द्वारा भी इसका विरोध किया जा रहा है।

36 करोड़ की लागत से हुआ है तैयार

36 करोड़ की लागत से हुआ है तैयार

मालवीय पुल के समीप में स्थित नमो घाट को पहले खिड़किया घाट के नाम से जाना जाता था। सरकार द्वारा 35.83 करोड़ की लागत से यहां पर पुनर्विकास कार्य कराए गए। घाट का काफी सुंदर निर्माण हुआ है जिसके चलते यहां पर प्रतिदिन काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। पिछले माता जुलाई को वाराणसी आगमन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस घाट का भी लोकार्पण किया जाना था। लेकिन निर्माण कार्य पूरा होने के चलते प्रधानमंत्री द्वारा इसका लोकार्पण नहीं किया गया।

11.5 एकड़ में फैला है नमो घाट

11.5 एकड़ में फैला है नमो घाट

दिसंबर 2020 में खिड़किया घाट के पुनर्विकास के लिए कार्य प्रारंभ हुआ। यहां पर 2 पेज में कार्य किया जाना है, पहला फेज पूरा हो चुका है। घाट पर वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था के साथ ही गंगा में चलने वाली सीएनजी नावों के लिए सीएनजी फिलिंग स्टेशन भी बनाया गया है। इस घाट पर प्रतिदिन करीब 4 से 5000 सैलानी पहुंचते हैं।

विपक्षी पार्टी के नेताओं ने जताया विरोध

विपक्षी पार्टी के नेताओं ने जताया विरोध

नमो घाट पर टोकन सिस्टम लगाए जाने के बाद विपक्षी पार्टी के नेताओं द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी काशी के लोगों द्वारा स्मार्ट सिटी कंपनी के रसीद को शेयर करते हुए सवाल उठाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि इतिहास में पहली बार ऐसा होगा जब बनारस के घाट पर जाने के लिए पर्यटकों से शुल्क वसूला जाएगा। वहीं अधिकारियों का कहना है कि अधिक भीड़ होने के चलते शुल्‍क लिया जा रहा है। इन रूपयों को घाट की सुंदरता के लिए ही खर्च किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+