Varanasi: पति 'किसी काम का नहीं', वारिस के लिए बहू के साथ सोना चाहता है ससुर
Varanasi जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। एक विवाहिता का आरोप है कि उसका पति नपुंसक है और यह सच्चाई छुपाते हुए उसकी शादी करा दी गई। विवाहिता का आरोप है कि अब वारिस के लिए उसका ससुर उसके साथ संबंध बनाना चाहता है।

उत्तर प्रदेश के Varanasi जिले में एक विवाहिता ने ससुर के ऊपर गंभीर आरोप लगाया है। विवाहिता का कहना है कि उसका पति नपुंसक है और इस बात को उससे और उसके घर वालों को छुपाकर शादी करा दी गई।
शादी हो जाने के बाद 3 महीने गुजर जाने पर भी उसका पति उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाया। पूछने पर पति जब सच्चाई बताया तो विवाहिता के कदमों तले जमीन खिसक गई। विवाहिता का आरोप है कि उसके बाद अब ससुर के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाना चाहता है।
विवाहिता का आरोप है कि उसका ससुर वारिस चाहता है, इसलिए ऐसा कर रहा है। विवाहिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर वाराणसी जिले की कपसेठी थाने की पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। वह इस मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।
दरअसल, मिर्जामुराद थाना क्षेत्र की एक युवती की शादी इसी साल 13 फरवरी को कपसेठी थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक के साथ संपन्न हुई। विवाहिता का आरोप है कि शादी होने के बाद जब वह ससुराल पहुंची तो उसका पति उसके साथ सुहागरात नहीं मनाया।
विवाहिता कुछ दिन तक इंतजार करती रही उसके बाद जब उसने इस बारे में अपने पति से बातचीत किया तो पति द्वारा बताया गया कि वह नपुंसक है और शारीरिक संबंध नहीं बना सकता है। सच्चाई जानने के बाद विवाहिता के होश उड़ गए।
विवाहिता का आरोप है कि ससुराल वालों को उत्तराधिकारी चाहिए ऐसे में उसका ससुर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता है। विवाहिता का यह भी कहना है कि ससुर के साथ ही ससुराल के अन्य सदस्य भी ससुर का समर्थन कर रहे हैं।
विवाहिता द्वारा पुलिस को यह भी बताया गया है कि एक दिन ससुर उसका कमरे में आ गया और उसके साथ जोर जबरदस्ती करने लगा। विवाहिता द्वारा जब विरोध किया गया तो ससुराल के लोगों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई।
उसके बाद विवाहिता अपने ससुराल से भागकर मायके चली आई। फिलहाल विवाहिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर वाराणसी कमिश्नरेट के कपसेठी थाने के पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। विवाहिता द्वारा लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications