Varanasi News: भीषण गर्मी से भगवान भी परेशान, काशी के कई मंदिरों में लगे एयर-कूलर
UP Varanasi News: भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त है। वाराणसी समेत भारत के कई शहरों में गर्मी ने कहर बरपा रखा है। इसी कड़ी में भगवान को गर्मी से बचाने के लिए काशी के कई मंदिरों में
UP Varanasi News: वाराणसी समेत भारत के कई शहरों में भीषण गर्मी पड़ रही है। आलम यह है कि वाराणसी में तापमान 42 डिग्री से 44 डिग्री के बीच में बना हुआ है। गर्मी के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त है, लोग दोपहर में घर से निकलने की हिम्मत नहीं उठा पा रहे हैं। मौसम की मार इंसान ही नहीं भगवान भी झेल रहे हैं।
आलम यह है कि भगवान को भीषण गर्मी से निजात दिलाने के लिए काशी के कई मंदिरों में एसी और कूलर लगाए गए हैं। मंदिर के पुजारियों का कहना है कि अपने आराध्य को गर्मी से बचाने के लिए भक्तों की ओर से यह इंतजाम किए गए हैं। एसी कूलर और पंखे लगाने के साथ ही भगवान को हल्के सूती वस्त्र भी पहनाए जा रहे हैं।

काशी के कोतवाल और लोहटिया में स्थित बड़ा गणेश मंदिर, राम जानकी मंदिर समेत काशी के कई अन्य मंदिरों में भक्तों द्वारा कूलर और एसी का इंतजाम किया गया है। मंदिर के पुजारी और भक्तों का मानना है कि जिस तरह हमें भूख, प्यास और गर्मी तथा ठंडी लगती है, उसी तरह भगवान को भी इन सब का सामना करना पड़ता है।
ऐसे में भीषण गर्मी से अपने आराध्य को बचाने के लिए एसी कूलर और पंखे का इंतजाम किया गया है। भक्तों का कहना है कि ऐसा करने से भगवान को गर्मी का एहसास नहीं होगा। काशी के बड़ा गणेश मंदिर में के गर्भगृह में शुक्रवार को ऐसी की व्यवस्था की गई। इसके अलावा समीप में स्थित रामजानकी मंदिर में भी कूलर की व्यवस्था की गई है।
ठंड में पहनाए जाते हैं ऊनी वस्त्र: यह भी बता दें कि काशी के मंदिरों में यह रिवाज नया नहीं है। ठंड के मौसम में जब भीषण ठंड पड़ती है तो भगवान को ऊनी वस्त्र पहनाए जाते हैं। जिससे उन्हें ठंड न लगने पाए। इसके अलावा भगवान को ठंड से बचाने के लिए कई इंतजाम किए जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications