सोशल मीडिया जमकर विरोध होने के बाद नमो घाट पर एंट्री फीस लेने का फैसला स्‍थगित

सोशल मीडिया जमकर विरोध होने के बाद वाराणसी में बने नमो घाट पर एंट्री फीस लेने पर लगाई गई रोक

वाराणसी, 03 अगस्‍त : नमो घाट पर एंट्री फीस सिस्‍टम लागू किये जाने के दूसरे दिन ही इसे स्‍थगित करना पड़ा। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म लोगों द्वारा इसका जबरदस्त विरोध किया गया। यही कारण है तत्काल रुप से एंट्री फीस पर रोक लगा दी गई। स्मार्ट सिटी कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि उच्‍चाधिकारियों के आदेश पर एंट्री फीस पर रोक लगा दी गई है।

मंगलवार को किए थे लागू

मंगलवार को किए थे लागू

मंगलवार को सायं 4 बजे से वाराणसी में गंगा नदी के किनारे बने नमो घाट पर घूमने के लिए पहुंचे लोगों से शुल्‍क लिया जाने लगा था। स्‍थानीय लोगों द्वारा प्रवेश के लिए रूपए लिए जाने का विरोध किया गया लेकिन कंपनी के लोग नहीं माने। बुधवार को एंट्री टिकट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। उसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया के विभिन्‍न प्‍लेफार्म पर इसका विरोध करना शुरू कर दिए। मामले की जानकारी होने के बाद समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने विरोध दर्ज कराया।

प्रतिदिन 4-5 हजार लोग पहुंचते हैं

प्रतिदिन 4-5 हजार लोग पहुंचते हैं

हाल ही में बनकर तैयार हुए नमो घाट पर प्रतिदिन 4 से 5 हजार पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। इस घाट को पहले खिड़किया घाट के नाम से जाना जाता था। दिसंबर 2020 में सरकार द्वारा इसके पुनर्विकास के लिए कार्य प्रारंभ हुआ। प्रथम फेज का कार्य पूरा हो चुका है। घाट काफी सुंदर बना हुआ है यही कारण है कि यहां पर प्रतिदिन काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं और फोटोग्राफी करने के साथ ही घूमते टहलते हैं।

किसी घाट पर नहीं लगता है शुल्क

किसी घाट पर नहीं लगता है शुल्क

नमो घाट पर बुधवार को भ्रमण करने के लिए आए पर्यटकों ने कहा कि काशी में किसी भी घाट पर अभी तक शुल्क नहीं लिया जाता था। नवनिर्मित नमो घाट पर शुल्क लिया जाना बहुत ही गलत निर्णय है। कोई व्यक्ति अपने परिवार के 10 लोगों के साथ यहां भ्रमण करने आएगा तो उससे 100 रुपया लिया जाएगा। दीपक नामक व्यक्ति ने बताया कि एंट्री टिकट लगा दिए जाने के चलते बुधवार को घाट पर काफी कम लोगों का आगमन हुआ। फिलहाल एंट्री टिकट पर रोक लगा देने के बाद लोगों ने खुशी जाहिर की।

पीआरओ ने दी जानकारी

पीआरओ ने दी जानकारी

इस बारे में वाराणसी स्मार्ट सिटी के पीआरओ शाकंभरी नंदन सोंथालिया ने बताया कि मंगलवार शाम से एंट्री टिकट शुरू किया गया था। आज कुछ उच्चाधिकारियों के कहने पर एंट्री फीस लेने पर रोक लगा दी गई। उन्‍होंने यह भी कहा कि यह नॉमिनल चार्ज घाट के मेंटेनेंस और भीड़ को कम करने के लिए रखा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+