वाराणसी में सर्राफा कारोबारी से लूट करने वाले बदमाशों से आधी रात में मुठभेड़, एक पकड़ाया, दूसरा फरार
Encounter in Varanasi: वाराणसी जिले के लोहता थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात सर्राफा व्यापारी से लूटपाट करने वाले लुटेरों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से एक लुटेरा घायल हो गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर लुटेरे एक सहयोगी वहां से भागने में सफल हो गया। पकड़े गए बदमाश के पास से पुलिस ने नगदी और आभूषण भी बरामद किया है। इसके अलावा उसके पास से तमंचा और कारतूस तथा बाइक और मोबाइल को ही पुलिस ने बरामद किया है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद रात में ही एडीसीपी वरुणा जोन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। उसके बाद पकड़े गए बदमाश से पूछताछ करने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। उसके सहयोगी की तलाश में पुलिस लगी हुई है।
10 दिन पहले घटना को दिए थे अंजाम
दरअसल, लोहता थाना क्षेत्र के कोटवा चौकी से थोड़ी ही दूरी पर बीते 6 नवंबर को बदमाशों द्वारा सराफा कारोबारी दीपक सेठ से 3 लाख रुपए के आभूषण की लूट हुई थी। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए थे।
डीसीपी वरुणा चंद्रकांत मीणा द्वारा लुटेरों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगाई गई थी। पुलिस टीमों द्वारा लुटेरों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान शनिवार रात में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि लुटेरे आभूषण लेकर को कोरौता की तरफ जा रहे हैं।
उसके बाद पुलिस टीम ने लुटेरों का पीछा कर लिया। पुलिस टीम द्वारा लुटेरों की घेराबंदी की गई तो लुटेरे पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगे। पुलिस द्वारा फायरिंग करने से मना किया गया लेकिन बदमाश नहीं माने उसके बाद पुलिस द्वारा भी जवाबी फायरिंग की गई।
पुलिस द्वारा चलाई गई गोली महेश गुप्ता नामक बदमाश के पैर में लगी और वह गिर गया। इस दौरान उसकी सहयोगी शिवम यादव अंधेरा का फायदा उठाकर वहां से भागने में सफल हो गया। महेश के खिलाफ इसके पहले भी लूट और छ्निैती के मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल घायल बदमाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसके सहयोगी की तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications