मुठभेड़: हत्या कर फरार हुए जौनपुर के हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस टीम पर की फायरिंग, पुलिस ने भी पैर में मारी गोली

वाराणसी की फूलपुर में चार दिन पूर्व एक युवक की हत्या कर फरार बदमाश रात में पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया, पकड़ा गया बदमाश जौनपुर जिले का हिस्ट्रीशीटर है।

वाराणसी में शुक्रवार रात्रि में मुठभेड़ में जौनपुर का एक हिस्ट्रीशीटर पुलिस टीम पर फायर कर दिया वहीं जवाबी कार्रवाई में वह पुलिस की गोली से घायल हो गया। पकड़े गए अभियुक्त पर आरोप है कि चार दिन पूर्व फूलपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिंडरा स्थित नेशनल इंटर कॉलेज के समीप दो युवकों को गोली मारकर फरार था। इसमें एक युवक की बीएचयू ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि दूसरा अभी भी अस्पताल में भर्ती है। मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त के अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गए। घायल बदमाश को अस्‍पताल में भर्ती करया गया है।

क्राइम ब्रांच को मिली थी सूचना

क्राइम ब्रांच को मिली थी सूचना

वाराणसी ग्रामीण पुलिस के क्राइम ब्रांच के प्रभारी सुनील सिंह को शुक्रवार को शाम करखियांव इलाके में बदमाशों के मौजूद होने की लोकेशन मिली थी। फूलपुर थाना प्रभारी अभिषेक राय और बड़ागांव थाना प्रभारी अश्वनी चतुर्वेदी को सूचना देने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम करखियांव पहुंच गई। थोड़ी ही देर में बड़ागांव और फूलपुर थाने की फोर्स भी वहां पहुंचकर घेराबंदी कर ली। इसी दौरान वहां मौजूद अभियुक्तों को किसी तरह पुलिस के आने की भनक लग गई और उन्होंने पुलिस टीम पर फायर कर दिया।

पुलिस द्वारा भी की गई जवाबी फायरिंग

पुलिस द्वारा भी की गई जवाबी फायरिंग

बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया जाने लगा। एक गोली फूलपुर थानाध्यक्ष को लक्ष्य पर चलाई गई लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट होने के चलते गोली जैकेट में ही फंस गई। ऐसे में पुलिस टीम द्वारा भी जवाबी तौर पर फायरिंग की गई। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। साथी बदमाश को गोली लगने के बाद खुद को घिरता देख घायल बदमाश को वहीं पर छोड़ कर उसके साथी फरार हो गए। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो घायल बदमाश की पहचान जौनपुर जिले के केराकत थाने के कटहरी गांव निवासी सदानंद यादव के रूप में की गई। सदानंद केराकत थाने का हिस्ट्रीशीटर भी बताया जा रहा है, जिसके खिलाफ जौनपुर जिला केराकत के साथ ही अन्य थानों में लूट, गैंगस्टर एक्‍ट, आर्म्‍स एक्‍ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमें दर्ज हैं।

दो युवकों को गोली मारकर हुए थे फरार

दो युवकों को गोली मारकर हुए थे फरार

मालूम हो कि सोमवार को सायंकाल फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडरा में स्थित नेशनल इंटर कॉलेज के समीप बाइक सवार 20 वर्षीय अमन यादव और 24 वर्षीय कृपाशंकर यादव को गोली मारी गई थी। घटना के बाद दोनों घायलों को पिंडरा पीएचसी में भर्ती कराया गया वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर में देर शाम अमन की मौत हो गई। कृपाशंकर का उपचार अभी भी चल रहा है। कृपाशंकर यादव की तहरीर पर सदानंद यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद से ही पुलिस टीम द्वारा सदानंद और उसके साथियों की तलाश की जा रही थी।

पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण सूर्यकांत त्रिपाठी ने बताया कि करखियांव में हत्‍यारोपी बदमाश के मौजूद होने की सूचना मिली थी। गिरफ्तार करने के लिए पहुंची क्राइम ब्रांच और पुलिस टीम को देखते ही बदमाशों ने फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में सदानंद नामक अभियुक्त के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार चल रहा हैए वहीं फरार हुए उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+