वाराणसी: यूपी विधानसभा चुनाव में योजनाओं के नाम पर खुलेआम उड़ाई जा रही आचार संहिता की धज्जियां
आए दिन चुनाव को सकुशल सम्पन्न करने लिए तमाम अधिकारी रूट मार्च करते हैं, लेकिन किसी अफसर की निगाह इन लगाए हुए बोर्ड पर नहीं जाती है।
वाराणसी। शहर के दुर्गाकुण्ड पुलिस चौकी के पास में ही योजना के नाम पर आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। हम आपको बताते चलें कि बीते महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस लंका थाना क्षेत्र के कबीर नगर में IPDS की योजना का उद्घाटन करने आए थे, तब IPDS ने प्रधानमंत्री की योजना का यह बैनर लगवाया था, लेकिन अब चुनाव की तिथि की घोषणा कर दी गई है और उसके बाद भी बोर्ड लगा हुआ है।

क्यों नहीं जाती अफसरों की निगाह?
यह वो इलाका है जहां संकट मोचन मंदिर और दुर्गा मंदिर के साथ ही BHU के लिए रास्ता जाता है, जो काफी वीआईपी है। ऐसे क्या किसी अफसर की निगाह इन लगाए हुए बोर्ड पर नहीं जाती है, जबकि आए दिन चुनाव को सकुशल सम्पन्न करने लिए तमाम अधिकारी रूट मार्च कर रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications