Election 2024: वाराणसी में पड़े सिर्फ इतने प्रतिशत वोट, अजय राय ने फेल कर दिया BJP का प्लान?
Varanasi Lok Sabha Election 2024: वाराणसी लोकसभा सीट पर शनिवार को सातवें और अंतिम चरण के चुनाव मतदान के दौरान मतदान संपन्न हो गया। सुबह 7:00 बजे से वाराणसी लोकसभा सीट पर मतदान प्रारंभ हुआ जो शाम 6 तक चलता रहा।
वाराणसी में कई ऐसे मतदान केंद्र देखे गए जहां सुबह से लेकर शाम तक मतदाताओं की लंबी कतार लगी रही। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में दोपहर बाद भीड़ कम होने लगी और कई मतदान केंद्र पर सुरक्षाकर्मी और एजेंट ही नजर आए।

वाराणसी लोकसभा सीट से एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं तो दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी वाराणसी से चुनाव लड़ रहे हैं। इनके अलावा बहुजन समाज पार्टी से अतहर जमाल लारी भी मैदान में हैं।
लोकसभा चुनाव 2014 और लोकसभा चुनाव 2019 की अपेक्षा लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान वाराणसी लोकसभा सीट पर प्रत्याशियों की संख्या काफी कम रही है। इस बार वाराणसी लोकसभा सीट से केवल 7 प्रत्याशी ही मैदान में थे।
फिलहाल शनिवार को वाराणसी में मतदान संपन्न हो जाने के बाद जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार वाराणसी में कुल 56.33 प्रतिशत वोट पड़े। इसमें वाराणसी लोकसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में आने वाली दोनों विधानसभाओं में मतदाताओं की संख्या अधिक रही।
गांव की अपेक्षा शहरों में मतदान करने वाले कम रहे। वाराणसी लोकसभा सीट पर इस बार कैंट विधानसभा में सबसे कम वोटिंग हुई। कैंट विधायक के खिलाफ भी लोगों द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया गया था। इसके अलावा कई अन्य तर्क भी लगाए जा रहे हैं।
वाराणसी लोकसभा के रहने वाले मतदाताओं का कहना है कि इस बार लड़ाई थोड़ी कठिन हो गई है। इस बात को भारतीय जनता पार्टी के नेता भी स्वीकारते हैं। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा जहां 10 लाख वोटो से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनाव जीतने का दावा किया जा रहा था।
वहीं अंत समय में ऐसी स्थिति भी देखने को मिली जब प्रधानमंत्री को जीताने के लिए भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेताओं को वाराणसी में चुनाव प्रचार के लिए निकलना पड़ा। बावजूद इसके वोटिंग परसेंटेज बताता है कि वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत/हार में इस बार मामूली रहने होने वाला है। हालांकि 4 जून को मतगणना होने पर सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।
देखें वाराणसी में विधानसभावार पूरी लिस्ट
लोकसभा वाराणसी में मतदान प्रतिशत: 56.35
शहर उत्तरी- 54.55
शहर दक्षिणी-57.7
कैंट- 51.47
सेवापुरी-60.93
रोहनिया- 58.77












Click it and Unblock the Notifications