UP News: वाराणसी में भीषण हादसा, ट्रक से टकराई कार, आठ लोगों की मौत, सिर्फ 5 साल का बेटा बचा जिंदा

UP News: वाराणसी में बुधवार अलसुबह वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर फूलपुर थाना क्षेत्र के सुरही गांव में सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई। करने वाले सभी लोग पीलीभीत के रहने वाले हैं और वाराणसी में अस्थि विसर्जन करने के लिए आए थे। अस्थि विसर्जन करने के बाद लोग वापस लौट रहे थे, इसी दौरान हादसा हो गया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे मृतकों के शव को बाहर निकाला, जबकि 5 साल के बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया है।

eight-person-no-more-in-car-and-truck-collision-in-varanasi

बताया जा रहा है कि पीलीभीत जनपद के पूरनपुर और माधो टांडा थाने के रहने वाले दो परिवारों के लोग वाराणसी में अस्थि विसर्जन करने के लिए कार से आए थे। अस्थि विसर्जन करने के बाद बुधवार को लोग अपने घर वापस लौट रहे थे।

कार में 28 वर्षीय विपिन यादव, 21 वर्षीय अमन कश्यप, 35 वर्षी महेंद्र पाल, 28 वर्षीय निर्मला देवी, 40 वर्षीय राजेंद्र यादव, 32 वर्षीय दामोदर वर्मा, 32 वर्षीय चंद्रकली देवी और 5 वर्षीय शांति स्वरूप नामक बालक सहित कुल नौ लोग सवार थे।

दुर्घटना में मासूम 5 वर्षीय बालक शांति स्वरूप को छोड़कर सभी लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायल बालक को पुलिस ने वाराणसी के दीनदयाल राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस कमिश्नर वाराणसी मुथा अशोक जैन ने बताया कि शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर उनके घर वालों के सौंपा जाएगा।

पल भर में हो गई मौत
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो तो हाईवे किनारे ट्रक चालक जैसे ही ट्रक खड़ा किया था इसी दौरान कार पीछे से आई और टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया वहीं कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटनास्थल पर पहुंचे लोगों द्वारा बताया गया कि करीब 5 मिनट तक गाड़ी से किसी की आवाज भी नहीं सुनाई थी। ऐसे में लगा कि सभी लोगों की मौत हो गई है लेकिन बाद में बच्चों की रोने की आवाज सुनाई दी उसके बाद गांव वाले कार के पास पहुंचे और उसमें फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुट गए।

लोगों ने बताया कि कार में मृतकों की लाश दबी थी जिसे निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आशंका जताई गई की कार चालक को झपकी लगी होगी जिसके चलते उसे ट्रक दिखाई नहीं दी और हादसा हो गया। लोगों ने यह भी बताया कि उक्‍त स्थान पर ओवरब्रिज की ढलान है जिसके चलते आए दिन छोटी-मोटी दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+