Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Eid Al Adha 2023: बकरे के पेट पर एक तरफ अल्लाह तो दूसरी तरफ मुहम्मद, कीमत 6 लाख, देखने वालों की लगी भीड़

Eid Al Adha 2023: वाराणसी के बेनिया मंडी में एक ऐसा बकरा आया है जिसके पेट पर एक तरह अल्लाह और दूसरी तरफ मुहम्मद लिखा हुआ है। बकरे की कीमत 6 लाख है।

Eid Al Adha 2023: वाराणसी के बेनियाबाग बकरा मंडी में इस समय एक बकरा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है फुल स्टार बकरे केबकरीद पेट पर एक तरफ अल्लाह और दूसरी तरफ मोहम्मद लिखा हुआ है। ऊंची कद काठी का यह बकरा तोतापरी नस्ल का है। व्यापारी द्वारा बकरे की कीमत 6 लाख रुपए रखी गई है।

दरअसल, वाराणसी के बेनियाबाग मंडी में हर साल ईद-उल- अजहा पर बकरों की मंडी लगती है। इस बार बकरा मंडी में आजमगढ़ जनपद के मोहम्मदपुर के परिमल कुमार नामक व्यापारी अपना बकरा लेकर आए हैं। बकरे का वजन 110 किलो है। व्यापारी का कहना है कि बकरे को प्रतिदिन हुए काजू- बादाम और 100 ग्राम घी तथा रोटी और दाल के अलावा सब्जियां और सब्जियों के पत्ते खिलाते हैं।

eid-al-adha-2023-allah-on-one-side-and-muhammad-on-the-other-side-of-goats-stomach-price-6-lakhs

तोतापुरी नस्ल के बकरे को खरीदने के लिए वाराणसी के भेलूपुर के एक व्यक्ति द्वारा चार लाख रुपए से अधिक की कीमत लगाई गई है। वही व्यापारी का कहना है कि वे इस बकरे को 6 लाख से कम रुपए में नहीं बेचेंगे। उनका यह भी कहना है कि यदि कुर्बानी के लिए कोई भी व्यक्ति बकरा खरीदेगा तो उसके लिए इतनी ही कीमत रहेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि कोई व्यक्ति इस बकरे को पालना चाहता है तो उसको तीन लाख में यह बकरा बेच देंगे। फिलहाल बेनिया बकरा मंडी में आया हुआ या बकरा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है और मंडी में पहुंचने वाला हर शख्स इस बकरे को देखना जरूर चाह रहा है, जिसके चलते भीड़ लग रही है।

दालमंडी में भी लगी खरीदारों की भीड़: बेनिया बकरा मंडी में बकरा खरीदने के लिए यहां भी लग रही है वहीं दालमंडी में की खरीदारी के लिए काफी भीड़ देखने को मिल रही है। दाल मंडी में लोग कपड़े तथा अन्य सामानों की भी खरीदारी कर रहे हैं।

इसके अलावा कुर्बानी को ध्यान में रखते हुए लहसुन प्याज और अदरक की खरीद भी बढ़ गई है। पहाड़िया मंडी में लहसुन प्याज और अदरक की आवक भी बड़ी है। व्यापारियों का कहना है कि फुटकर में अधिकतम 140 रुपए प्रति किलो लहसुन, 25 प्रति किलो प्याज तथा 300 रुपए प्रति किलो अदरक की बिक्री हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+