वाराणसी में बारावफात जुलूस में इस्लामिक झंडा हाईटेंशन तार से टकराया, 6 लोग झुलसे, एक की हालत गंभीर
Varanasi Uttar Pradesh News: वाराणसी में सोमवार को बारावफात जुलूस निकालते समय एक बड़ा हादसा हो गया। सहयोग अच्छा था कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई लेकिन हाई टेंशन तार की चपेट में आने से 6 लोग झुलस गए।
झुलसे लोगों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जुलूस के दौरान एक पिकअप में लोहे की काफी ऊंची रॉड लगी हुई थी और उस पर इस्लामी झंडा बंधा हुआ था। हाईटेंशन तार के नीचे से गुजरते समय रॉड तार से छू गई।

जिस दौरान यह हादसा हुआ उसे दौरान जुलूस में काफी संख्या में लोग शामिल थे। पिकअप में सवार लोग और पिकअप से सेट कर खड़े हुए लोग करंट की चपेट में आ गए। इस दौरान वहां अफरा तफरी मच गई। हालांकि लोग तत्काल नीचे गिर गए जिससे उनकी जान बच गई।
यह पूरा मामला वाराणसी जिले के जैतपुरा थाना क्षेत्र के नवापुरा का है। यहां सोमवार को सरैया हाजी कटरा से ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकला था। यह जुलूस सरैया से बड़ी बाजार तक गया था। वहां से लौटते समय जुलूस नक्खीघाट चौराहे के पास पहुंचा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ।
पिकअप से नीचे गिर गए युवक
बताया जा रहा है कि जुलूस में शामिल पिकअप पर कुछ युवक भी सवार थे और उसमें ऊंची रॉड लगी हुई थी। पिकअप पर लगी लोहे की रॉड जब हाईटेंशन तार से छू गई तो पिकअप पर सवार लोगों को करंट का झटका लगा और वे नीचे गिर गए।
इस हादसे में जैतपुरा निवासी सलमान, जमील, कोनिया निवासी मनु और इम्तियाज, सरैया निवासी राजा और शाहिद आदि लोग करंट की चपेट में आने से झुलस गए। इसमें एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है जबकि पांच युवक खतरे से बाहर हैं। सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
खबर अपडेट की जा रही है...












Click it and Unblock the Notifications