पारिवारिक कलह के चलते वाराणसी में गुटखा व्यवसायी ने उठाया ऐसा कदम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Gutkha businessman in Varanasi: वाराणसी जनपद के चेतगंज थाना अंतर्गत कालीमहल निवासी गुटखा कारोबारी विजय राठौड़ उर्फ बबलू ने पारिवारिक कलह के चलते शनिवार को अपने घर में अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर लिया।
गोली चलने की आवाज सुनकर पहले तो घर वालों को लगा कि किसी ने पटाखा छोड़ा है। हालांकि परिजन दौड़ते हुए उसके कमरे की तरफ गए, अंदर पहुंचने पर लोगों ने देखा की विजय खून से लथपथ होकर छटपटा रहा था। उसके बाद परिवार वाले उसे अस्पताल लेकर गए।

अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस द्वारा मृतक कारोबारी के परिजनों से इस मामले के बारे में पूछताछ की गई। घटना से कारोबारी के परिवार में मातम पसरा है।
बीते कुछ महीने से परिवार में चल रहा था विवाद
बताया जा रहा है कि विजय राठौड़ द्वारा गुटके की सप्लाई की जाती थी। वाराणसी समेत आसपास के अन्य जनपदों में भी गुटके की सप्लाई होती थी। किसी बात को लेकर बीते कुछ महीने से परिवार में विवाद चल रहा था। इस मामले में कई बार पारिवारिक पंचायत भी हुई थी।
बताया जा रहा है कि बीते दिनों रिश्तेदार भी घर पर जुटे थे और मामले को सुलझाने का प्रयास किया था। काफी प्रयास के बाद भी मामले का हल नहीं निकाला और शुक्रवार को भी परिवार के सदस्यों में कहासुनी हुई थी। इसी बात को लेकर विजय काफी नाराज था।
सुबह में उठने पर किसी से नहीं की बात
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को कहासुनी होने के बाद विजय शनिवार सुबह में उठने पर परिवार के किसी भी सदस्य से बात नहीं की। हालांकि परिजनों द्वारा यह बताया गया कि विजय ने सुबह में उठकर चाय पी और फिर अपने कमरे में चला गया।
इधर परिवार के लोग अपने-अपने काम में व्यस्त थे, इसी दौरान विजय ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। फिलहाल सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची चेतगंज थाने की पुलिस द्वारा मृतक कारोबारी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications