Diwali 2022 Flight Fare : दिवाली पर हवाई किराया भी छू रहा आसमान, दो से तीन गुना हुई वृद्धि
Diwali 2022 Flight Fare : दिवाली पर्व पर हवाई किराए में भी तेजी से वृद्धि हो रही है, महज दो घंटे के हवाई सफर का किराया 20 हजार के पार पहुंच गया है
वाराणसी, 05 अक्टूबर : त्योहारी सीजन प्रारंभ होते ही लोगों की घर वापसी प्रारंभ हो गई है, यात्रियों का लोड बढ़ने के चलते हवाई किराए में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। बेंगलूरू, हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली सहित अन्य हवाई रूटों से वाराणसी आने वाले विमानों के किराए में दो से तीन गुना वृद्धि हुई है। ऐसे में बाहरी राज्यों में रहने वाले लोगों को घर वापस लौटने के लिए अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है। एविएशन से जुड़े लोगों का कहना है कि दिवाली पर्व नजदीक आने पर किराए में और अधिक वृद्धि संभावित है। वहीं ट्रेन की अधिकतर सीटें भी फुल होने के चलते बाहरी राज्य में रहने वाले लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। 20 से 22 अक्टूबर के बीच का किराया सबसे अधिक है। जिसमें 21 अक्टूबर को किराए में तेजी से वृद्धि हो रही है।

मुंबई से वाराणसी का किराया 14 से 22 हजार
वाराणसी से मुंबई के बीच आधा दर्जन विमान संचालित किए जा रहे हैं, जिसमें इंडिगो एयरलाइंस के दो, स्पाइसजेट एक, गो फर्स्ट एक, विस्तारा एक और एयर इंडिया का एक विमान शामिल है। वाराणसी समेत पूर्वांचल के काफी संख्या में लोग मुंबई में रहते हैं, ऐसे में त्योहारी सीजन में वे लोग घर वापस लौट रहे हैं। ऐसे में यात्रियों की बढ़ती संख्या के चलते मुंबई से वाराणसी आने का किराया 14 से 22 हजार रुपए पहुंच गया है। इंडिगो एयरलाइंस के मुंबई वाराणसी विमान का किराया 14708 रुपए है जबकि एयर इंडिया के मुंबई वाराणसी विमाम का किराया 22735 रुपए है, जो इस सीजन का सर्वाधिक किराया है।

हैदराबाद से 16 और बेंगलूरू का किराया 25 हजार
हैदराबाद से वाराणसी का एक तरफ का किराया 15 से 16 हजार है। विमान द्वारा हैदराबाद से वाराणसी आने में 2 घंटे का समय लगता है और सामान्य दिनों में हैदराबाद से वाराणसी का हवाई किराया 6 से 7 हजार रुपए रहता है। यह भी बता दें कि इस रूट पर इंडिगो एयरलाइंस द्वारा ही दो सीधी विमान सेवा उपलब्ध है। यह भी एक बड़ा कारण है कि किराए में दो गुना से अधिक वृद्धि हुई है। इसी तरह दिल्ली से वाराणसी का किराया सामान्य दिनों में 4 से 5000 रहता है और वर्तमान में 7 से 11 हजार रुपए तक पहुंच गया है। वहीं बेंगलुरु से वाराणसी का किराया 19 से 25 हजार तक पहुंच गया है।

फ्लेक्सी फेयर के चलते बढ़ रहा किराया
अधिकारियों ने बताया कि एयरलाइंस में फ्लेक्सी फेयर लागू होता है। यही कारण है कि 20, 21 और 22 अक्टूबर को सर्वाधिक टिकट बुकिंग होने के चलते किराए में लगातार वृद्धि हो रही है। फ्लेक्सी फेयर के चलते जितनी कम सीटें विमान में बची रहती हैं उसी आधार पर उसके किराए में वृद्धि की जाती है। हालांकि कोरोना काल में किराए में वृद्धि को भी निर्धारित कर दिया गया था लेकिन बाद में इस प्रतिबंध को हटा दिया गया। अधिकारियों द्वारा यह भी कहा गया कि जैसे जैसे पर्व करीब आता जाएगा उसी तरह हवाई किराए में वृद्धि भी होती रहेगी।

ट्रेन की सीटें भी फुल, प्रतीक्षा सूची भी लंबी
मुंबई, गुजरात सहित अन्य राज्यों से वाराणसी आने वाली ट्रेन की सीटें भी फुल हो गई हैं। इन रूटों पर टिकट बुक कराने वाले लोगों को को 100 से 200 के बीच वेटिंग टिकट मिल रहे हैं। हालांकि रेलवे द्वारा कहा जा रहा है कि त्योहारी सीजन को देखते हुए लंबी दूरी की कुछ ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे जिससे यात्रियों को कन्फर्म बर्थ मिलने की उम्मीद जग रही है।

21 अक्टूबर को वाराणसी आने का हवाई किराया
- बेंगलुरु से वाराणसी 19 से 25 हजार
- मुंबई से वाराणसी 14 से 22 हजार
- चेन्नई से वाराणसी 21 हजार
- हैदराबाद से वाराणसी 14 से 12 हजार
- दिल्ली से वाराणसी 7 से 11 हजार
- अहमदाबाद से वाराणसी 16 हजार
किराए का यह आंकड़ा 5 अक्टूबर की सुबह में बुकिंग के अनुसार दिए गए हैं। फ्लेक्सी फेयर के चलते आगामी दिनों में बुकिंग के समय किराया अधिक हो सकता है।
-
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
LPG Price Today: 1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट?












Click it and Unblock the Notifications