New Year पर भक्त ऑनलाइन कर सकेंगे बाबा का रुद्राभिषेक, चुकाने होंगे सिर्फ इतने रुपये, जानें डिटेल
New Year पर श्री काशी विश्वनाथ का रुद्राभिषेक करने की इच्छा रखने वाले भक्तों के लिए एक अच्छी खबर है। जो लोग नए साल पर बाबा विश्वनाथ का रुद्राभिषेक करना चाहते हैं अब वह घर बैठे रुद्राभिषेक कर सकते हैं।
इसके लिए श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्री काशी विश्वनाथ की वेबसाइट पर भी इसकी सूचना जारी की गई है, जिसमें बुकिंग के बारे में डिटेल जानकारी दी गई है।

मालूम हो कि नए साल पर बाबा विश्वनाथ का दर्शन और रुद्राभिषेक करने के लिए देश-विदेश से काफी संख्या श्रद्धालु आते हैं ऐसे में इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासन द्वारा ऑनलाइन रुद्राभिषेक का प्रबंध किया गया है।
इसके लिए मंदिर प्रशासन द्वारा ऑनलाइन बुकिंग प्रारंभ कर दी गई है। बताया जा रहा है कि घर बैठे भक्त लैपटॉप या कंप्यूटर की स्क्रीन पर बाबा का दर्शन कर पाएंगे और रुद्राभिषेक कर पाएंगे। एक शास्त्री द्वारा रुद्राभिषेक संपन्न कराया जाएगा और गर्भ गृह में ही ऑनलाइन संकल्प भी दिलाया जाएगा।
नए साल के दिन यदि आप भी बाबा विश्वनाथ का रुद्राभिषेक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 700 रुपए जमा करने पड़ेंगे। इसकी बुकिंग और अधिक जानकारी के लिए https://www.shrikashivishwanath.org और shrikashivishwanath.com पर भी विजिट कर सकते हैं। मंदिर प्रशासन द्वारा जारी सूचना में बताया गया है कि इसके लिए दिन भर में चार स्लाट बनाए गए हैं। सुबह 8 से 10 बजे तक, 10 से 12 बजे तक दोपहर 02 बजे से 04 बजे और 04 बजे से 6 बजे तक।












Click it and Unblock the Notifications