Dev Diwali: वाराणसी में दिखेगा भव्य नजारा, जलाए जाएंगे 12 लाख दिये, लेजर शो बताएगा पौराणिक महत्व
Dev Diwali: अयोध्या में दीपावली पर्व पर धूमधाम से दीपोत्सव मनाने के बाद सरकार द्वारा अब वाराणसी में धूमधाम से देव दिवाली मनाने की तैयारी चल रही है। वाराणसी में 27 नवंबर को देव दिवाली मनाई जाएगी, ऐसे में तैयारियां तेजी से चल रही हैं।
देव दीपावली पर जहां गंगा नदी के किनारे घाटों को भव्य तरीके से सजाया जाएगा और 12 लाख दिये जलाए जाएंगे। इसके अलावा वाराणसी में कई जगह लेजर शो भी आयोजित किया जाएगा। जिसमें काशी की गाथा तथा अन्य ऐतिहासिक धरोहरों के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी।

जलेंगे गाय के गोबर के एक लाख दिये
वाराणसी में इस बार देव दीपावली पर गंगा नदी के किनारे घाटों पर 12 लाख दिये जलाए जाएंगे। 12 लाख दिये जलाने के लिए कर्मचारियों की तैनाती करने और 85 घाटों को अलग-अलग जोन में बांटकर भव्य सजावट की जाएगी।
तैयारी में लगे अधिकारियों द्वारा बताया गया कि इस बार जलाया जा रहे दिये में एक लाख दिये के गोबर के रहेंगे। इसके अलावा 11 लाख मिट्टी के दिये रहेंगे। गंगा नदी के किनारे घाटों पर दिये जलाने के साथ ही गंगा नदी के उसे पर रेत पर ग्रीन आतिशबाजी भी की जाएगी।
इसी तरह गंगा नदी के किनारे घाटों पर बने ऐतिहासिक इमारत पर साउंड एंड लाइट शो के माध्यम से देश की धरोहरों तथा काशी के महात्म्य के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी। जिसमें एक शो 15 से 20 मिनट का रहेगा।
उपनिदेशक राजेंद्र कुमार रावत द्वारा मीडिया को बताया गया कि काशी के क्षेत्र सिंह किला घाट पर लाइट एंड साउंड सिस्टम तथा लेजर शो का आयोजन किया जाएगा इसके अलावा अन्य जगह भी इसके आयोजन को लेकर चर्चा और तैयारी चल रही है।
अधिकतर होटल की बुकिंग हुई फुल
वाराणसी में भव्य देव दीपावली देखने के लिए काफी संख्या में देसी विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं। पर्यटकों द्वारा पहले से ही होटल और नाव की बुकिंग कर ली जाती है। ऐसे में इस साल देव दीपावली के पहले ही वाराणसी के गंगा नदी के आसपास की अधिकतर होटलों की बुकिंग पहले ही हो चुकी है।
अन्य होटल भी लगभग फुल हो चुके हैं। इसके अलावा गंगा नदी में नाव पर बैठकर सैर करते हुए देव दीपावली का भव्य नजारा देखने के लिए भी पर्यटकों द्वारा नावों की बुकिंग कराई गई है। देव दीपावली पर्व पर किसी प्रकार का हादसा ना हो इसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों द्वारा नाविकों तथा संबंधित लोगों के साथ बैठक कर सुरक्षा के लिए जागरूक किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications