Dev Deepawali 2022 : दस लाख दीये जलाने की तैयारी लेकिन 'भव्यता' पर संकट के बादल

Dev Deepawali 2022 को लेकर वाराणसी में तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं हालांकि गंगा नदी में आई बाढ़ के चलते देव दिवाली की रोशनी फीकी पड़ सकती है

Dev Deepawali 2022 वाराणसी में मनाई जाने वाली विश्वविख्यात देव दिवाली की भव्यता पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है कि गंगा नदी में आई बाढ़ कम होने का नाम नहीं ले रही है, वहीं पिछले 2 दिनों से वाराणसी समेत पूर्वांचल में हो रही बरसात के चलते एक बार पुनः गंगा के जल में वृद्धि होने की संभावना जताई जा रही है। आलम यह है कि गंगा किनारे के घाटों की अधिकतर सीढियां अभी डूबी हुई है तथा एक घाट का दूसरे घाट से संपर्क भी टूटा हुआ है। ऐसे में लोगों द्वारा कहा जा रहा है कि यदि स्थिति इसी तरह रही तो दीपोत्सव के लिए दीपों को भब्‍य तरीके से नहीं सजाया जा सकेगा और Dev Deepawali 2022 की भव्यता पर इसका असर पड़ेगा।

Dev Deepawali 2022 varanasi

दस लाख दीये जलाने की तैयारी
देव दीपावली इस वर्ष 7 नवंबर को मनाई जानी है। ऐसे में पर्यटन विभाग द्वारा काशी में दस लाख दीये जलाए जाने की बात कहीं गई है। पर्यटन उप निदेशक प्रीति श्रीवास्तव द्वारा इस बारे में पिछले सप्ताह सूचना जारी करते हुए बताया गया था कि काशी के गंगा घाट पर अर्धचंद्राकार में आठ लाख दीप जलाए जाएंगे। इसके अलावा गंगा पार रेत पर करीब दो लाख दीप जलाए जाने की संभावना जताई गई थी। गंगा नदी का पानी अभी कम नहीं हुआ है जिसके चलते गंगा पार के इलाके अभी तक जलमग्न है। ऐसी स्थिति में दीप जलाने के लिए वहां पर चिन्हांकन करना मुश्किल है। आयोजन समिति से जुड़े लोगों द्वारा बताया गया कि यदि गंगा का पानी शीघ्र कम नहीं होता है तो इसका असर देव दीपावली की भव्यता पर जरूर पड़ेगा।

लाखों पर्यटकों के आने की संभावना
कोरोना काल के दौरान काशी में देव दीपावली भी भव्य तरीके से नहीं मनाई जा सकी। वहीं श्री काशी विश्वनाथ धाम का जीर्णोद्धार कराए जाने के बाद से काशी में आने वाले पर्यटकों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि इस वर्ष काशी में आयोजित होने वाले देव दीपावली को देखने के लिए लाखों की संख्या में पर्यटक वाराणसी आएंगे। देव दीपावली के दिन काशी की सड़कें, विद्युत पोल आदि की भी सजावट की जाएगी। इसके अलावा वाराणसी बाबतपुर फोरलेन और अन्य सड़कों पर भी सजावट की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+