शहीद डिप्टी जेलर के हत्यारों को सजा दें मुख्यमंत्री अखिलेश
डिप्टी जेलर अनिल त्यागी के परिजनों ने रविवार को कहा कि जब तक मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उनके घर (मेरठ) आकर आर्थिक मदद देने सहित अन्य मांगें पूरी नहीं करेंगे, वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। मृत डिप्टी जेलर के पिता राजेंद्र त्यागी ने कहा,"मुख्यमंत्री हमारे घर आएं और कुंडा सीओ जिया उल हक की तर्ज परिवार को आर्थिक मदद, पत्नी को अच्छी नौकरी और अनिल को शहीद का दर्जा देने का आश्वासन दें, तभी हम पुत्र के शव का अंतिम संस्कार करेंगे।"
त्यागी ने कहा, "मेरा पुत्र वाराणसी जिला जेल में ईमानदारी से अपने कर्तव्य का पालन कर रहा था। उसे ईमानदारी से काम करने की सजा मौत के रूप में मिली।" मुख्यमंत्री आज मेरठ में एक चीनी मिल के पेराई सत्र का उद्घाटन करने पहुंच रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि वह मृत डिप्टी जेलर के घर जा सकते हैं। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है।
वैसे मालूम हो कि इस मामले में अब तक न तो कोई गिरफ्तारी हुई है और न कोई प्रशासनिक अधिकारी त्यागी के घर सांत्वना देने ही पहुंचा है।













Click it and Unblock the Notifications