Varanasi News: बहू ने दांत से काट दिया सास का कान, हाथ में लेकर पहुंची अस्‍पताल तो लगाने पड़े 8 टांके

Varanasi के बड़ागांव थाना अंतर्गत घरेलू विवाद में एक बहू द्वारा अपने साथ का कान काट दिया गया, अस्पताल में उपचार करने के बाद सास द्वारा बहू और बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है

Varanasi जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र के बड़ागांव डीह से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बड़ागांव डीह गांव की रहने वाली एक महिला और उसके बहू में विवाद हो गया। विवाद के बाद बहू ने गुस्से में आकर सास का कान काट कर अलग कर दिया। कान काटे जाने के बाद सास अस्‍पताल में पहुंची और उपचार करवाने के बाद बड़ागांव थाने में बहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाई।

Varanasi Badagaon police

घरेलू विवाद में दिया घटना को अंजाम
पुलिस को दिए तहरीर में बड़ाथाना क्षेत्र के बड़ागांव डीह की रहने वाली संगीता सिंह द्वारा आरोप लगाया गया है कि घरेलू विवाद के चलते उनके सौतेले बेटे धीरेंद्र सिंह और धीरेंद्र की पत्नी नीलम द्वारा उनको मारा पीटा गया। मारपीट के दौरान बहू नीलम ने अपने साथ संगीता सिंह के कान को दांत से काट लिया। काटने के बाद का संगीता सिंह के चेहरे से अलग हो गया। आरोप है कि कान काटने के बाद रक्त स्त्राव होने लगा उसके बाद भी नीलम द्वारा अपने साथ की पिटाई की जाती रही।

हाथ में कान लेकर पहुंची अस्‍पताल
मारपीट के दौरान शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और सास बहू को अलग कराए। अलग होने के बाद संगीता देवी अपने काम को हाथ में लेकर अस्पताल में पहुंची जहां चिकित्सकों द्वारा आठ टांके लगाए गए। यह वाकया जिसने भी देखा वह भी दंग रह गया। अस्पताल में उपचार के बाद संगीता सिंह बड़ागांव थाने पहुंची और बेटे धीरेंद्र और बहू नीलम के खिलाफ तहरीर दिया। तहरीर के आधार पर बड़ागांव थाने की पुलिस द्वारा आईपीसी की धारा 323, 504, 506 और 326 के तहत धीरेंद्र और मिलन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि महिला के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। जांच पड़ताल के उपरांत आरोपी बेटे और बहू के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+