Dev Deepawali: वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों का डमरू दल करेगा स्वागत, स्कूल कालेज रहेंगे बंद

Dev Deepawali को लेकर जिले में तैयारियां तेजी से चल रही हैं, 7 नवंबर को वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों का स्वागत डमरू दल, जिले में बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्‍थान

वाराणसी में Dev Deepawali की तैयारियां तेजी से चल रही है। जिले के समस्त सरकारी भवनों रेलवे स्टेशन एयरपोर्ट सहित अन्य स्थानों पर देव दिवाली के उपलक्ष में 6 और 7 नवंबर को भव्य रूप से सजावट करने का निर्देश दिया गया है। जारी सूचना में बताया गया कि पुलिस आयुक्त, मंडल रेल प्रबंधक, निदेशक लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, स्टेशन निदेशक रेलवे कैंट, प्रोटोकॉल, नगर, प्रशासन, एसडीएम पिंडरा एवं सदर तथा उप निदेशक पर्यटन को कार्यालय में 6 और 7 नवंबर को आकर्षक सजावट एवं अन्य व्यवस्था सुनिश्चित कराया जाएगा।

एयरपोर्ट पर बनेगी रंगोली सेल्फी प्वाइंट

एयरपोर्ट पर बनेगी रंगोली सेल्फी प्वाइंट

देव दीपावली देखने के लिए वाराणसी आने वाले लोगों में अधिकतर लोग विमानों से ही आते हैं। ऐसे में वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भव्य रूप से सजावट की जाएगी। हवाई अड्डे के मुख्य टर्मिनल भवन में रंगोली सेल्फी प्वाइंट भी बनाया जाएगा इसके अलावा जो भी पर्यटक विमान से उतरेंगे मुख्य टर्मिनल भवन में उनके स्वागत के लिए डमरु दल मौजूद रहेगा। 7 नवंबर को एयरपोर्ट पर पूरे दिन रंगोली बनाई जाएगी और अलग-अलग शिफ्ट में अलग-अलग पैटर्न पर दिये जलाए जाएंगे। इस दौरान यह भी सुनिश्चित किया जाये कि इससे कोई आग लगने की संभावना उत्पन्न न हो। एयरपोर्ट भवन पर 06 एवं 07 नवम्बर दो दिन बिजली की लड़ियां आदि लगाकर भवन को रौशन करने के लिए लाइटिंग व फसाड लाइटिंग भी करायी जाए।

सभी रेलवे स्टेशनों पर भी होगी सजावट

सभी रेलवे स्टेशनों पर भी होगी सजावट

रेलवे स्टेशनों में कैण्ट रेलवे स्टेशन, बनारस रेलवे स्टेशन, काशी रेलवे स्टेशन, वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशन, सारनाथ रेलवे स्टेशन, शिवपुर रेलवे स्टेशन आदि पर यथासंभव खुले स्थान पर रंगोली बनायी जाएगी अथवा साज-सजावट की जाएगी। समस्त रेलवे स्टेशन भवनों पर 06 एवं 07 नवम्बर दो दिन बिजली की लड़ियां, फसाड लाइट आदि लगाकर भवन को रोशन करने के लिए लाईटिंग भी करायी जाए। यह भी बताया गया कि यह पोस्ट था रेलवे स्टेशनों पर पर्यटन विभाग और पुलिस द्वारा हेल्पडेस्क स्थापित किया जाए जिससे पर्यटकों को किसी प्रकार की समस्या ना होने पाए।

एक दिन का स्थानीय अवकाश घोषित

एक दिन का स्थानीय अवकाश घोषित

जिला प्रशासन द्वारा जारी सूचना में बताया गया कि देव-दीपावली को देखने हेतु जनपद वाराणसी में काफी अधिक संख्या में देशी व विदेशी पर्यटक आते हैं। महोत्सव समितियों से समन्वय करके इस पर्व की तैयारियों तथा कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में सरकारी विभागों की काफी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे में देव दीपावली को बदल तरीके से मनाया जाने तथा आने वाले पर्यटकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए 7 नवंबर को 1 दिन का स्थानीय अवकाश घोषित किया गया। जारी सूचना में बताया गया कि यह अवकाश राजस्व विभाग के माल विभाग सहित समस्त शिक्षण संस्थानों (सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों एवं यू०पी० बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड, डिग्री कॉलेज, संस्कृत विद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, मदरसा, आंगनबाड़ी केन्द्र, आईटीआई, पॉलिटेक्निक व अन्य शिक्षण संस्थाओं) पर लागू होगा।

व्यापारियों और दुकानदारों को भी सजावट का निर्देश

व्यापारियों और दुकानदारों को भी सजावट का निर्देश

कमिश्नर/जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से कहा है कि जनपद वाराणसी में आगामी देव- दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में 06 व 07 नवम्बर के लिए सम्बन्धित उद्यमियों, दुकानदारों आदि से समन्वय बनाकर मुख्य मार्गों पर स्थित दुकानों, व्यापारिक प्रतिष्ठान, मॉल, शॉपिंग मॉल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स आदि पर बिजली की लड़ियों व फसाड लाइटिंग के माध्यम से लाईटिंग की व्यवस्था कराएं। इस संबंध में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को जिलाधिकारी द्वारा पत्र भी लिखा गया है। अधिकारियों का कहना है कि आकर्षक सजावट होने के चलते काशी में जितने भी श्रद्धालु, पर्यटक देव-दीपावली पर्व को देखने आएं, उन्हें काशी की एक अच्छी छवि मिल सके और ज्यादा-से-ज्यादा लोग भविष्य में काशी आने के लिए आकर्षित हो सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+