प्रयागराज से बलिया तक गंगा नदी में नियमित चलेगा Cruise, बलिया में जेटी का हो रहा निर्माण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जनवरी को वाराणसी से डिब्रूगढ़ के बीच दुनिया की सबसे लंबी क्रूज यात्रा की शुरुआत करेंगे। वहीं, अब प्रयागराज से बलिया के बीच क्रूज चलाने की तैयारी चल रही है।

Ganga Vilas cruise

वाराणसी से डिब्रूगढ़ के बीच Cruise सेवा शुरू करने वाली कंपनी अंतरा क्रूज द्वारा जल परिवहन को बढ़ावा देने के लिए इसी साल बलिया से प्रयागराज के बीच क्रूज सेवा संचालित करने की योजना बनाई जा रही है। बताया जा रहा है कि अक्टूबर माह में बलिया से प्रयागराज के बीच नियमित क्रूज सेवा शुरू की जाएगी। इस को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा बलिया में गंगा नदी में जेटी का निर्माण कराया जा रहा है।

जल परिवहन को मिलेगा बढ़ावा

जल परिवहन को मिलेगा बढ़ावा

क्रूज सेवा प्रारंभ करने वाली कंपनी अंतरा क्रूज के निदेशक राज सिंह का कहना है कि जल परिवहन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार प्रयासरत हैं। इसी कड़ी में अंतरा क्रूज कंपनी द्वारा उत्तर प्रदेश और भारत में धार्मिक नगरी और पर्यटन को ध्यान में देते हुए क्रूज संचालित करने की योजना बनाई जा रही है। क्रूज़ संचालित किए जाने से जहां लोगों को आवागमन में आसानी होगी वही पर्यटन कारोबार भी तेजी से बढ़ेगा। इसके अलावा सामानों की ढुलाई भी हो सकेगी। उन्होंने यह भी कहा कि बलिया से क्रूज सेवा प्रारंभ किए जाने को लेकर सरकार से बुनियादी सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए आग्रह किया गया था। ऐसे में सरकार द्वारा बलिया में गंगा नदी में जेटी का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

वाराणसी से कोलकाता के बीच भी चलेगा क्रूज़

वाराणसी से कोलकाता के बीच भी चलेगा क्रूज़

अक्टूबर माह में बलिया से प्रयागराज के बीच क्रूज सेवा प्रारंभ होगी। इसके अलावा वाराणसी से कोलकाता के बीच क्रूज सेवा प्रारंभ करने की योजना बनाई जा रही है। वाराणसी और कोलकाता में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं लेकिन सितंबर माह में वाराणसी से कोलकाता के बीच क्रूज का संचालन होगा। अधिकारियों का कहना है कि वाराणसी से कोलकाता के बीच क्रूज संचालन प्रारंभ हो जाने के बाद पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के लोगों के आवागमन में आसानी होगी। यह भी कहा जा रहा है कि पश्चिम बंगाल से काफी संख्या में लोग वाराणसी में भ्रमण करने के लिए आते हैं, इसके अलावा वाराणसी के लोग भी पश्चिम बंगाल में घूमने के लिए हड़ताल जाते हैं। ऐसे में वाराणसी से कोलकाता के बीच क्रूज सेवा प्रारंभ हो जाने से लोग क्रूज में मस्‍ती के साथ यात्रा कर पाएंगे।

कल वाराणसी से डिब्रूगढ़ रवाना होगा क्रूज

कल वाराणसी से डिब्रूगढ़ रवाना होगा क्रूज

यह भी बता दें कि शुक्रवार को वाराणसी से डिब्रूगढ़ के लिए गंगा विलास क्रूज प्रस्‍थान करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल माध्यम से दुनिया के सबसे लंबी क्रूज यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। वाराणसी से डिब्रूगढ़ की क्रूज यात्रा को शुरू किए जाने के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी में मौजूद रहेंगे। वाराणसी से 32 स्‍विस पर्यटकों को लेकर गंगा विलास क्रूज 51 दिनों में 3200 किलोमीटर की यात्रा करते हुए डिब्रूगढ़ पहुंचेगा। इस दौरान ऐतिहासिक सांस्कृतिक और धार्मिक नगरी में क्रूज का ठहराव भी होगा और यात्रा करने वाले पर्यटक उन स्थानों पर भ्रमण भी कर सकेंगे।

Recommended Video

    पानी में तैरता फाइव स्टार होटल जैसा क्रूज, तस्वीरें देखकर कहेंगे वाह

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+