Varanasi: एकतरफा प्यार में 'हैवान' बना युवक, दुपट्टे से गला घोंटा फिर हाथ-पैर बांधकर सीवर चैंबर में फेंका
वाराणसी में एकतरफा प्यार में पागल युवक ने घर में साफ सफाई करने पहुंची युवती की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसकी लाश को सीवर चैंबर में फेंक दिया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई कर रही है।

Varanasi जिले के जैतपुरा थाना क्षेत्र में एकतरफा प्यार में पागल एक युवक ने युवती की उसके दुपट्टे से गला घोट कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और हाथ पैर बांधकर सीवर के चैंबर में फेंक दिया। युवती की हत्या करने के बाद युवती के परिजनों और पुलिस को काफी देर तक गुमराह करता रहा हालांकि बाद में मामले का खुलासा हुआ तो सुनने वाले हैरान रह गए। इस मामले में सिरफिरे प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
नौकरानी का काम करती थी युवती
दरअसल, मिर्जापुर जिले के चुनार इलाके के रहने वाले धर्मेंद्र कुमार अपने परिवार के साथ वाराणसी जिले के डिघिया इलाके में रहकर सब्जी बेचने का कार्य करता है। उसकी पत्नी और बेटी आसपास के घरों में नौकरानी का काम करती थी। सर सुबह 8 बजे धर्मेंद्र की 19 वर्षीय बेटी सोनम जैतपुरा थाना क्षेत्र के गोपाल बाग कॉलोनी में ज्ञानचंद सोनकर के मकान में सफाई करने के लिए गई थी। साफ सफाई करने गई सोनम देर तक अपने घर वापस नहीं लगती तो परिवार के लोग उक्त मकान में पहुंचे। पहले तो उनको बताया गया कि उनकी बेटी काम करने नहीं आई थी लेकिन बाद में कहा गया कि बेटी की मौत हो गई है। उसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा तो सोनम की लाश घर के समीप स्थित सीवर के चैंबर से बरामद की गई। सोनम के मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था और उसके हाथ और पैर भी बंधे।
हत्यारे ने खुद कबूल किया अपना जुर्म
बताया जा रहा है कि ज्ञान चंद सोनकर के मकान के समीप में राजापुरा, दारानगर का रहने वाला रिजवान पावर लूम का काम करता था। इसी बीच रिजवान और सोनम में नजदीकियां बढ़ी और कहा जा रहा है कि रिजवान को शक था कि सोनम किसी दूसरे युवक से प्यार करती है इसी के चलते वह उससे बात नहीं करती है। पुलिस के पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि शनिवार को सोनम अकेले ही साफ सफाई करने आई थी और सोनम को अकेला पाकर रिजवान उसके पास पहुंचा और दुपट्टे से उसका गला घोंट कर हत्या कर दी। सोनम शोर न मचा पाए जिसके लिए उसने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार करने के बाद वहां मौजूद लोग भी दंग रह गए।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications