Gyanvapi Case: कोर्ट ने सुनाया फैसला, ASI सर्वे से अब सबकुछ होगा साफ, खत्म होगा मंदिर-मस्जिद विवाद

Gyanvapi Case: वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद और श्रृंगार गौरी मामले में जिला जज डॉक्टर अजय कृष्ण विश्वेश द्वारा शुक्रवार को एएसआई सर्वे की मंजूरी दे दी गई।

Gyanvapi Case Update: ज्ञानवापी मस्जिद और मां श्रृंगार गौरी मामले में शुक्रवार को न्यायालय द्वारा बड़ा फैसला सुनाया गया। इस मामले में जिला जज डॉक्टर अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत द्वारा शुक्रवार को एसआई सर्वे की मंजूरी दी गई।

इस मामले में न्यायालय द्वारा एएसआई सर्वे का फैसला सुनाए जाने के बाद हिंदू पक्ष का कहना है कि अब सबकुछ साफ हो जाएगा। फैसला दोपहर में ही आने वाला था लेकिन शाम 4 बजे फैसला जारी किया गया जिसके चलते दोनों पक्षों को काफी देर तक इंतजार भी करना पड़ा।

court-gave-verdict-in-gyanvapi-case-asi-survey-will-be-done-in-the-mosque

यह भी बता दें कि इसके पूर्व 14 जुलाई को इस मामले में सुनवाई किए जाने के बाद जिला जज डॉक्टर अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत द्वारा फैसले को सुरक्षित रख दिया गया था। अब इस मामले में फैसला सुनाए जाने से हिंदू पक्ष के लोगों का कहना है कि एएसआई जांच हो जाने पर सच्चाई सामने आ जाएगी।

Recommended Video

    Gyanvapi Case: कोर्ट ने सुनाया फैसला, ASI सर्वे से अब सबकुछ होगा साफ, खत्म होगा मंदिर-मस्जिद विवाद

    4 अगस्त को जमा करनी होगी रिपोर्ट
    ज्ञानवापी मस्जिद और श्रृंगार गौरी मंदिर परिसर का वैज्ञानिक सर्वे किया जाएगा हालांकि वजू स्थल जांच से बाहर रहेगा। पूरे एरिया की वैज्ञानिक सर्वे करने के बाद इसकी रिपोर्ट एएसआई टीम को 4 अगस्त को कोर्ट में जमा करनी होगी।

    यह भी बता दें कि इस मामले में मुस्लिम पक्ष द्वारा ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में एएसआई सर्वे कराए जाने पर रोक लगाने की याचिका दाखिल की गई थी जिस पर बीते 14 जुलाई को करीब डेढ़ घंटे तक बहस हुई थी।

    हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा- हमारी मांग थी कि पूरे परिसर का एएसआई सर्वे कराया जाना चाहिए। हमारे आवेदन पर कोर्ट द्वारा आज सहमति दे दी गई है। उन्होंने कहा कि अब एएसआई इस केस की दिशा और दशा तय करेगा।

    यह भी कहा जा रहा है कि इस मामले में जिला अदालत द्वारा वैज्ञानिक पद्धति से सर्वे कराए जाने को लेकर फैसला सुनाए जाने के बाद यह हिंदू पक्ष की एक बड़ी जीत है। वैज्ञानिक पद्धति से सर्वे किए जाने के बाद निर्माण शैली और संरचना आदि के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी यह भी स्पष्ट हो जाएगा कि कौन से कालखंड में इसका निर्माण कराया गया था।

    ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है क्योंकि मुस्लिम पक्ष द्वारा वैज्ञानिक पद्धति से सर्वे कराए जाने का लगातार विरोध किया जा रहा था। हिंदू पक्ष का भी कहना है कि वैज्ञानिक पद्धति से सर्वे कराए जाने के बाद सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा इसीलिए उनके द्वारा मस्जिद परिसर में वैज्ञानिक पद्धति से सर्वे कराए जाने की मांग की जा रही थी।

    ये भी पढ़ें:- Gyanvapi Case: ज्ञानवापी परिसर का संपूर्ण सर्वे होगा या नहीं, फैसला आज, वाराणसी कोर्ट सुनाएगा निर्णय

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+