Varanasi: नशे में धुत सिपाही ने थाने में आए शिकायतकर्ताओं से की बदसलूकी
Varanasi जिले के मंडुवाडीह थाने में तैनात एक सिपाही मंगलवार को थाने पर शिकायत लेकर आने वाले फरियादियों को गाली गलौज दिया और उनके साथ बदसलूकी
Varanasi वाराणसी कमिश्नरेट के मंडुआडीह थाने पर तैनात एक सिपाही द्वारा मंगलवार रात में थाने पर आने वाले शिकायतकर्ताओं के साथ बदसलूकी की गई। बताया जा रहा है कि सिपाही नशे में धुत था और जो भी उसे समझाने का प्रयास सिपाही द्वारा उनके साथ भी गाली गलौज की जाती। सिपाही द्वारा उत्पाद किए जाने की सूचना मिलने के बाद कुछ पत्रकार थाने में पहुंचे तो सिपाही उनसे भी उलझ गया। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों द्वारा जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया। रात में थानाध्यक्ष द्वारा सिपाही का मेडिकल करवाया गया था।

अमिताभ ठाकुर ने भी ट्वीट कर की शिकायत
बताया जा रहा है कि अधिकार सेना के वाराणसी के अध्यक्ष और काशी विद्यापीठ में महासचिव के प्रत्याशी विनय सिंह मंगलवार की रात में मंडुवाडीह थाने पर एक शिकायत लेकर पहुंचे थे। इस दौरान थाने पर मौजूद विनय सिंह से नामक सिपाही उनसे कहासुनी करने लगा। विनय सिंह के अलावा थाने पर मौजूद अन्य फरियादियों से भी सिपाही कहासुनी करते नजर आया।
थानाध्यक्ष ने मेडिकल के लिए भेजवाया
घटना के बाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय संयोजक अमिताभ ठाकुर द्वारा मंगलवार रात में ही ट्वीट करते हुए इस मामले में अधिकारियों से शिकायत की गई। सिपाही द्वारा उत्पात मचाने के दौरान मंडुआडीह थानाध्यक्ष में भ्रमण के लिए निकले थे। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष थाने पर पहुंचे तो सिपाही अत्यधिक नशे में था सभी लोगों को गाली गलौज दे रहा था। थानाध्यक्ष और अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा काफी दे दो उसे समझाने का प्रयास किया गया लेकिन वह नहीं माना। बाद में अधिकारियों को सूचना देने के साथ ही थानाध्यक्ष द्वारा सिपाही का मेडिकल कराया गया।
अधिकारी बोले- की जाएगी आवश्यक कार्रवाई
इस बारे में डीसीपी वरुणा जोन आरती सिंह ने द्वारा बताया गया कि मामले की जानकारी मिली है। इसकी जांच कैंट सर्किल के सहायक पुलिस आयुक्त को सौंपी गई है। जांच के बाद जो भी रिपोर्ट आती है उसी के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications