प्रियंका गांधी के रोड शो से पहले कांग्रेसियों ने भाजपा समर्थक वकील को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Varanasi news, वाराणसी। पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में प्रियंका गांधी के रोड शो से पहले बीएचयू गेट के पास कांग्रेसियों ने भाजपा समर्थक वकील की पिटाई कर दी। दरअसल, रोड शो से पहले कांग्रेसी कार्यकर्ता 'चौकीदार चोर है' के नारे लगा रहे थे। वहां मौजूद भाजपा समर्थक वकील ने इसका विरोध किया और प्रियंका के लिए अपशब्द कह डाले। इसके बाद कांग्रेसियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने वकील को जमकर पीट दिया। रोड शो में तैनात पुलिस बल ने बड़ी मशक्कत के बाद इस शख्स को आक्रोशित कांग्रेसियों के चंगुल से बचाया है।

congress workers beaten bjp supporter lawyer in varanasi

प्रियंका गांधी को कहे अपशब्द

लंका थानाध्यक्ष भारत भूषण ने बताया कि वकील का नाम चंद्रशेखर है। प्रियंका गांधी के रोड शो के पहले लंका के बीएचयू गेट पर मौजूद था, जहां कांग्रेसियों ने उत्साह में चौकीदार चोर है के नारे लगाए। प्रतिक्रिया देते हुए वकील चंद्रशेखर ने प्रियंका गांधी को अपशब्द कहा, जिसके बाद उसकी पिटाई कर दी गई। हालांकि, पुलिस ने वकील चंद्रशेखर को जैसे-तैसे बचाकर के किसी गुप्त स्थान पर भेज दिया।

congress workers beaten bjp supporter lawyer in varanasi

टीशर्ट के लिए कांग्रेसियों में मची लूट

बता दें, प्रियंका गांधी के रोड शो को भव्य बनाने के लिए सुबह से ही बीएचयू गेट पर कांग्रेसियों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। शाम को प्रियंका के आने से पहले बांटी जा रही टीशर्ट को लेने के लिए लूट मच गई। कांग्रेस सिंबल की टीशर्ट लेने के लिए कांग्रेसी छीना-झपटी करते हुए दिखाई दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+