पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में कांग्रेसियों की मांग- इस बार प्रियंका बनें उम्मीदवार

Varanasi news, वाराणसी। कांग्रेस के प्रियंका गांधी को महासचिव और यूपी का प्रभारी बनाए जाने के बाद यूपी के अलग- अलग शहरों में कांग्रेसी सड़कों पर आ चुके हैं। वहीं, वाराणसी, प्रयागराज, चन्दौली सहित पूर्वांचल के कई जिलों में कांग्रेस समर्थकों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वाराणसी में कांग्रेसियों की मांग की है कि इस लोकसभा चुनाव में प्रियंका गांधी उम्मीदवार बनें।

congress supporters demand priyanka gandhi contest lok sabha election from varanasi

प्रियंका गांधी को दिया गया पूर्वी यूपी का प्रभार

बता दें, लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री करने का फैसला किया है। प्रियंका गांधी को पूर्वी यूपी का प्रभार दिया गया है, जबकि पश्चिमी यूपी की कमान ज्योतिरादित्य सिंधिया को दी गई है। राहुल गांधी के इस फैसले से वाराणसी, प्रयागराज, चन्दौली सहित पूर्वांचल के कई जिलों में कांग्रेस समर्थकों की खुशी का ठिकाना नहीं है। कार्यकर्ता एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खु​शियां मनाते नजर आए।

राहुल ने कहा- बैकफुट पर नहीं बल्कि फ्रंटफुट पर खेलने वाले हैं

बता दें, प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति की में उतारने के बाद राहुल गांधी ने कहा है कि वह बैकफुट पर नहीं बल्कि फ्रंटफुट पर खेलने वाले हैं। राहुल ने कहा कि बड़े दांव के जरिए यूपी में कांग्रेस की जगह बनाने का काम किया जाएगा।

congress supporters demand priyanka gandhi contest lok sabha election from varanasi

जनरल वीके सिंह ने कहा- हमें फर्क नहीं पड़ता

प्रियंका गांधी को यूपी का प्रभारी बनाए जाने के सवाल पर जनरल वीके सिंह ने कहा कि कोई भी आए हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। चुनाव के समय में सभी पार्टियों का सिर्फ एक ही लक्ष्य होता है। बता दें, जनरल वीके सिंह बुधवार को 15वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन में पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने ये बातें कहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+