वाराणसी: प्रियंका गांधी के रोड शो में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाए मोदी-मोदी के नारे, पुलिसकर्मियों ने खदेड़ा

Recommended Video

    Priyanka Gandhi Vadra के Varanasi Road Show में Modi Supporters की जमकर पिटाई | वनइंडिया हिंदी

    Varanasi News, वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के गढ़ काशी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने बुधवार को बीएचयू गेट से गोदौलिया तक पांत किलोमीटर लंबा रोड शो कर ताकत दिखाई। इस दौरान प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय भी रोड शो का हिस्सा रहे। रोड शो के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी-मोदी के नारे लगाए। प्रियंका के रोड में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नारे लगाने पर पुलिसकर्मियों की भाजपा कार्यकर्ताओं से झड़प हो गई। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को रोड शो से खदेड़ दिया।

    congress leader Priyanka Gandhi road show in Varanasi

    प्रियंका गांधी लंका गेट पर पहुंचीं और चौराहे पर स्थित पं. महामना मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्‍यार्पण किया। माल्‍यार्पण के बाद साढे छह बजे रोड शो शुरु हो गया जिसमें कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। रास्‍ते में कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, प्रियंका गांधी जिंदाबाद के साथ विरोधियों पर तंज कसते नारों से सड़क गूंज उड़ी तो कांग्रेसी भी उत्‍साह के साथ लगभग पांच किलोमीटर के इस रोड शो में शामिल हो गए। वहीं रास्‍ते में एक लड़का बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा तो रोड शो में शामिल लोग उसे तुरंत हॉस्पिटल ले गए। इस दौरान प्रियंका गांधी भी वाहन से उतर कर युवक को देखने गईं।

    congress leader Priyanka Gandhi road show in Varanasi

    प्रियंका गांधी के रोड शो से पहले बीएचयू गेट के पास कांग्रेसियों ने भाजपा समर्थक वकील की पिटाई कर दी। दरअसल, रोड शो से पहले कांग्रेसी कार्यकर्ता 'चौकीदार चोर है' के नारे लगा रहे थे। वहां मौजूद भाजपा समर्थक वकील ने इसका विरोध किया और प्रियंका के लिए अपशब्द कह डाले। इसके बाद कांग्रेसियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने वकील को जमकर पीट दिया। रोड शो में तैनात पुलिस बल ने बड़ी मशक्कत के बाद इस शख्स को आक्रोशित कांग्रेसियों के चंगुल से बचाया है।

    ये भी पढ़ें:- वाराणसी सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+