The Kerala Story: टैक्स फ्री होने पर कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष बोले- यह आचार संहिता का खुला उल्लंघन
कांग्रेस प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय द्वारा फिल्म द केरल स्टोरी को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री किए जाने के मामले पर सवाल उठाया गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन किया ज

उत्तर प्रदेश में फिल्म The Kerala Story को टैक्स फ्री किए जाने के मामले पर कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजय राय द्वारा इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में चुनाव आयोग द्वारा कार्यवाही की जानी चाहिए।
दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मंगलवार को द केरला फिल्म को यूपी में टैक्स फ्री किए जाने की घोषणा की गई। इस मामले को लेकर कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि योगी सरकार आचार संहिता का खुला उल्लंघन कर रही है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अभी नगर निकाय चुनाव चल रहा है और सरकार द्वारा चुनाव प्रक्रिया के बीच ही द केरल स्टोरी फिल्म को मतदान से पहले ही टैक्स फ्री कर दिया। राजनीतिक लाभ के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा ऐसी घोषणा की गई है।
उन्होंने सवाल उठाया कि उत्तर प्रदेश में बचे हुए नगर निकाय चुनाव की शेष सीटें और कर्नाटक विधानसभा चुनाव में राजनीतिक लाभ के लिए सांप्रदायिक संदेश देने हेतु द केरला फिल्म को लेकर सरकार द्वारा ऐसी घोषणा की गई है जिस पर चुनाव आयोग को ध्यान देना चाहिए।
कैबिनेट के साथ फिल्म देखेंगे सीएम योगी: मीडिया रिपोर्ट की माने तो यूपी नगर निगम चुनाव खत्म होने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ पूरी कैबिनेट के साथ 'द केरल स्टोरी' देखेंगे। कई राज्यों में द केरला स्टोरी फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग हो रही है। हालांकि, इस फिल्म को तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में प्रतिबंधित कर दिया गया है।
फिल्म 'द केरल स्टोरी' का ट्रेलर जब से लॉन्च हुआ है तभी से फिल्म विवादों में घिरी होने के साथ-साथ लगातार सुर्खियां बटोर रही है। कुछ राज्यों में इस फिल्म को लेकर दुष्प्रचार भी चल रहा है। इन सबके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है।
तमाम आलोचनाओं और विवादों के बावजूद फिल्म 'द केरला स्टोरी' हर रोज नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। द केरल स्टोरी फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो रिलीज के तीसरे दिन इस फिल्म ने करीब 35.25 करोड़ रुपये की कमाई की है।
1300 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन (शुक्रवार) 8.03 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं दूसरे दिन शनिवार को इसने 11.22 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। ये फिल्म दर्शकों के बीच धूम मचा रही है। दर्शकों का रिएक्शन देखकर लग रहा है कि फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications