UP News: वैश्विक मंच पर भारत का मान बढ़ा, कोई भी देश भारत की तरफ आंख उठाकर नहीं देख सकता- CM Yogi
UP Varanasi News: सोमवार को वाराणसी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए CM Yogi ने कहा कि वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। उन्होंने यह भी कहा कि पीएम को मिस्र का सर्वोच्च सम्मान मिलना देश के लिए गर्व की बात है।
UP Varanasi News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को वाराणसी में मिशन 2024 का शंखनाद किया। वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र के जगतपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र सरकार की पिछले नौ साल की उपलब्धियां गिनाईं।
इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले 9 सालों में वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। मौजूदा समय में दुनिया का कोई भी देश भारत की तरफ आंख उठाकर नहीं देख सकता। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी दुश्मन भारत की सीमा रेखा में प्रवेश नहीं कर सकता।

जनसभा में उन्होंने लाभार्थियों को चेक और विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किये। रोहनिया में जनसभा को संबोधित करने के बाद वे वाराणसी के पिंडरा ब्लॉक के करखियाव में नवनिर्मित पैक हाउस पहुंचे और खाड़ी देशों में निर्यात के लिए बनारसी लंगड़ा आम और हरी मिर्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
वाराणसी में जनसभा को संबोधित करने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंचे और काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव दरबार पहुंचे और बाबा की आरती की, इसके बाद मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे और वहां बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की।
9 साल बेमिसाल, देश खुशहाल: जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोई भी देश सुरक्षा, सुशासन और समृद्धि के साथ आगे बढ़ता है। पिछले 9 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश काफी समृद्ध हुआ है। उन्होंने प्रधानमंत्री की अमेरिका यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि आज दुनिया की सबसे बड़ी ताकत अमेरिका की संसद में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया गया, जो दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाता है।
उन्होंने आगे यह भी कहा कि आज कोई भी दुश्मन भारत की सीमा में घुसकर हमला नहीं कर सकता और यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेजोड़ कार्यकाल में संभव हुआ है, आज भारत के नागरिकों की सुरक्षा में कोई सेंध नहीं लगा सकता।
स्वास्थ्य के मुद्दे पर बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में भारत स्वास्थ्य सेवाओं में काफी मजबूत हुआ है। आजादी के बाद 2014 तक देश में सिर्फ 6 एम्स बने थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल के शासनकाल में 22 एम्स बनकर तैयार हो चुके हैं। आज देश और प्रदेश दोनों आगे बढ़ रहे हैं और यह सब दृढ़ संकल्प से ही संभव हो पाया है।
इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की मुफ्त राशन योजना के बारे में भी लोगों को बताया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की भुखमरी पर तंज कसते हुए कहा कि पाकिस्तान में लोग भूखे-नंगे की तरह राशन के लिए एक-दूसरे से लड़ रहे हैं जबकि भारत में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जाता रहा है।
वाराणसी में बढ़ी कनेक्टिविटी: वाराणसी में परिवहन सेवाओं पर बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हाल के वर्षों में वाराणसी में हवाई सेवा, जल सेवा और सड़क सेवा में कई गुना वृद्धि हुई है। फोरलेन-सिक्सलेन हाईवे का जाल बिछाया गया है। कोई भी, कहीं से भी, कभी भी वाराणसी आ सकता है। वाराणसी से लखनऊ, गोरखपुर और अन्य शहरों तक आना-जाना भी अब काफी आसान हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications