कक्षा दो का छात्र वॉटर पार्क में डूबा, मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा

वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के दनियालपुर में स्थित वॉटर पार्क में नहाते समय कक्षा 2 का छात्र डूब गया। रात में परिजनों ने थाने पर किया हंगामा

वाराणसी, 16 अगस्त: वाराणसी जिले के सारनाथ थाना क्षेत्र में स्थित एक वॉटर पार्क में दोस्तों के साथ नहाने गया कक्षा 2 का छात्र डूब गया। मृत बच्चे के दोस्तों ने उसके परिजनों को फोन करके इसके बारे में जानकारी दिया। वॉटर पार्क में पहुंचे परिजन उसे अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बच्चे का अंतिम संस्कार करने के बाद रात में परिजन सारनाथ थाने पहुंचकर वॉटर पार्क संचालक पर कार्रवाई करने के लिए हंगामा किए, हालांकि पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए उन्हें शांत कराया।

Varanasi sarnath daniyalpur water park Jaitpura

वॉटर पार्क में मौत कर रही थी इंतजार
जैतपुरा थाना क्षेत्र के सरैया इलाके के रहने वाले राजकुमार सोनकर का 8 वर्षीय बेटा यश सोनकर सोमवार को स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी होने के चलते अपने दोस्तों के साथ सारनाथ थाने के दनियालपुर स्थित फन सिटी नामक वॉटर पार्क में घूमने गया था। वहां पहुंचने के बाद यश और उसके दोस्त फाउंटेन पर नहाने के लिए चले गए। नहाते समय यश गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। कुछ देर तक जब वह दिखाई नहीं दिया तो उसके दोस्तों ने शोर मचाना शुरू किया और परिजनों को इसकी जानकारी दी।

मरणासन्न हालत में निकाला गया बाहर
वॉटर पार्क में बच्चे के डूबने की सूचना मिलने के बाद वहां पर हड़कंप मच गई। पानी में डूबे बच्चे को लोगों ने बाहर निकाला तब तक परिजन भी वहां पहुंच गए थे। उसके बाद उसे एक निजी के चिकित्सालय में ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलने के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया। हालांकि परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर उसके शव को गंगा नदी में प्रवाहित करते हुए अंतिम संस्कार कर दिए।

रात में थाने पहुंचकर किये हंगामा
बच्चे का अंतिम संस्कार करने के बाद उसके परिजन रात में सारनाथ थाने पहुंच गए और वॉटर पार्क संचालक पर कार्रवाई करने की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। पुलिस द्वारा उनको समझा-बुझाकर शांत कराया गया। वहीं पुलिस का कहना है कि परिजनों द्वारा मृत बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया गया था हालांकि शिकायत के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+