विमान हाईजैक की सूचना मिलते ही अलर्ट जारी, CISF और पुलिस ने घेरा वाराणसी एयरपोर्ट, जानिए क्या है पूरा मामला
वाराणसी के एलबीएस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार को सुबह आठ बजे अचानक सीआईएसएफ कंट्रोल रूम से सूचना प्रसारित की गई कि वाराणसी एयरपोर्ट पर आ रहे विमान को कुछ आतंकियों ने हाईजैक कर लिया है। सूचना मिलने के बाद तुरंत एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी कर दिया गया।
सूचना मिलने के बाद CISF बम डिस्पोजल यूनिट और क्यूआरटी दस्ता तुरंत ऑपरेशन एरिया में पहुंच गया। इसकी जानकारी जिला प्रशासन व पुलिस अधिकारियों को भी दी गयी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ-साथ पुलिस प्रशासनिक अधिकारी भी एयरपोर्ट के लिए निकल गए।

थोड़े ही देर में एयरपोर्ट पर पुलिस विभाग‚ फायर ब्रिगेड‚ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एयरपोर्ट पहुंच गए। पोर्टिको क्षेत्र में अधिकारियों की गाड़ियां दिखाई देने लगी। हालांकि उस समय किसी विमान का आवागमन नहीं हो रहा था। ऐसे में यात्रियों का आवागमन न के बराबर था।
थोड़े ही देर में सूचना जारी हुई की विमान को आतंकियों के कब्जे से मुक्त करा लिया गया है और यह भी बताया गया कि यह एंटी हाइजैकिंग माकड्रिल अभ्यास था। उसके बाद अधिकारियों और जवानों सहित अन्य लोगों ने राहत की सांस ली।
इस संबंध में एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने hindi.oneindia को बताया कि विमान हाइजैकिंग के खतरे से निपटने के लिए साल में एक बार एंटी-हाइजैकिंग मॉक ड्रिल अभ्यास का आयोजन किया जाता है। इस दौरान अगर विमान हाईजैक हो जाता है तो उसे अपहर्ताओं से छुड़ाने और यात्रियों को सुरक्षित बचाने में कितना समय लगेगा, इसका भी आकलन किया जाता है।
मॉक ड्रिल के दौरान एडीएम प्रोटोकॉल बच्चू सिंह, सीआईएसएफ के सीनियर कमांडेंट अजय कुमार‚ डीसीपी गोमती जोन प्रबल प्रताप सिंह के अलावा अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग की टीम‚ फायर ब्रिगेड व अन्य टीम भी मौजूद रही।












Click it and Unblock the Notifications