Hajj 2023: 12 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं जा सकेंगे काबा, जानिए क्यों लेना पड़ा ऐसा फैसला
हज यात्रा 2023 के लिए ऑनलाइन बुकिंग प्रारंभ हो चुकी है लेकिन इस बार 12 साल से कम उम्र के बच्चे हज यात्रा पर नहीं जा सकते हैं। इसके लिए सऊदी सरकार द्वारा गाइडलाइन जारी की गई है।

Hajj करने के लिए काबा जाने वाले 12 वर्ष तक के बच्चों को इस साल हज पर जाने का मौका नहीं मिलेगा। बताया जा रहा है कि बच्चों में कोविडरोधी टीका लगाए जाने के चलते सऊदी सरकार द्वारा यह फैसला लिया गया है। सऊदी सरकार द्वारा यह फैसला लिए जाने के बाद हज के लिए तैयारी कर चुके छोटे बच्चों और उनके परिवार के लोगों में मायूसी है। बताया जा रहा है कि भारत ही नहीं अन्य देशों से हज करने के लिए काबा में पहुंचने वाले लोगों के लिए यह नियम जारी किए गए हैं।

पूर्वांचल से भी दर्जनों बच्चे जाते थे हज करने
वाराणसी समेत आजमगढ़, मिर्ज़ापुर, गाजीपुर, मऊ, देवरिया, भदोही, बलिया, जौनपुर सहित अन्य जनपदों से हर साल 4 से 5000 जायरीन हज करने के लिए जाते रहे हैं। हालांकि कोरोना काल में हज यात्रा पर रोक लगा दिया गया था। अब वर्ष 2023 में हज यात्रा के लिए ऑनलाइन बुकिंग प्रारंभ हो चुकी है। हज यात्रा की इच्छा रखने वाले लोगों द्वारा इसकी बुकिंग में प्रारंभ हो चुकी है। लेकिन अब 12 साल से कम उम्र के बच्चों के हज यात्रा पर जाने से रोक लगाए जाने के बाद जायरीनों में मायूसी है। बताया जा रहा है कि भारत समेत कई अन्य देशों में अभी 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को कोविडरोधी नहीं लगा है। ऐसे में इन बच्चों के हज में जाने के चलते कोविड का संक्रमण फैल सकता है जिसके चलते सऊदी अरब सरकार द्वारा ऐसा फैसला लिया गया है।
ऑनलाइन की अंतिम तिथि 10 मार्च
यह भी बता दें कि हज यात्रा 2023 के लिए जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ हो चुका है। अल्पसंख्यक मंत्रालय की तरफ से जा रही जानकारी में बताया गया है कि आवेदन की प्रक्रिया 10 मार्च तक जारी रहेगी। ऐसे में जो भी लोग हज यात्रा पर जाना चाहते हैं वह हज कमेटी की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके आवेदन कर सकते हैं। यह भी बता दें कि अल्पसंख्यक मंत्रालय की तरफ से जारी सूचना में पूर्व में ही बताया गया था कि नई हज यात्रा नीति के तहत हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए आवेदन का फार्म निशुल्क कर दिया गया है। इसके अलावा हज यात्रा पैकेज के तहत जाने वाले लोगों की सहयोग राशि में 50 हजार रुपए की कमी की गई है।












Click it and Unblock the Notifications