चलती ट्रेन पर चढ़ा युवक फिसलकर नीचे गिरा और फिर क्या हुआ, देखिए सीसीटीवी फुटेज
Varanasi news, वाराणसी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर आरपीएफ के एक जवान की बहादुरी के चलते एक पैसेंजर की जान बच गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जब यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में फिसल कर प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच में आ गिरा। ट्रेन के साथ यात्री ट्रेन की स्पीड बढ़ रही थी और यात्री दरवाजे का हैंडिल थामे घिसट रहा था। तभी वहां पर मौजूद आरपीएफ के जवान प्रवीण कुमार राय ने तत्परता और बहादुरी से ट्रेन के साथ घिसट रहे यात्री को पकड़कर बाहर खींचा। जिसकी वजह से जयप्रकाश नाम के यात्री की जान बाल-बाल बच गई।

आरपीएफ के आला अधिकारियों ने अपने कॉस्टेबल की बहादुरी को देखते हुए पुरस्कृत करने की भी घोषणा की है। दरसअल सुबह पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर दिल्ली से न्यू जलपाईगुड़ी जाने वाली डाउन 14056 आकर खड़ी हुई और कुछ ही देर में सिग्नल मिलने पर वो आगे के लिए रवाना हुई तभी बिहार के रहने वाले जय प्रकाश सिंह ट्रेन की कोच में चढ़ने लगे लेकिन तब तक ट्रेन की स्पीड तेज हुई और अचानक से उनका पैर फिसल गया और वो कोच और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गए यानी यूं कह ले कि मौत के करीब पहुंच चुके थे।
तभी ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के जवान प्रवीण राय की निगाह पड़ी और उन्होंने साहस का परिचय देते हुए तत्काल चलती ट्रेन से कूद गए और जय प्रकाश की जान बचा ली। हालांकि युवक के ट्रेन से गिरने की सूचना पर यार्ड से अपने कोच से वैक्यूम पर ट्रेन रोक दिया। लेकिन ये पूरी घटना प्लेटफॉर्म पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इस साहस के बाद पूरे दिन दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर प्रवीण राय की बहादुरी के चर्चा हो रही है।









Click it and Unblock the Notifications