वाराणसी: आचार संहिता उल्लंघन में सपा नेताओं पर मुकदमा दर्ज, डिम्पल यादव के जन्मदिन पर बांटे थे कम्बल

वाराणसी, 16 जनवरी: आदर्श आचार संहिता के पालन को लेकर प्रशासन लाख कदम उठा ले लेकिन राजनैतिक पार्टियां उल्लंघन करने से नहीं बाज आ रही। ताजा मामला वाराणसी का है जहां कोतवाली थाना क्षेत्र में 15 जनवरी को समाजवादी पार्टी की पूर्व सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव का जन्मदिन सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मनाया। सपा नेताओं ने एक तरफ आचार संहिता लागू होने के बावजूद डिम्पल यादव और अखिलेश यादव की तस्वीर के साथ समाजवादी टोपी लगाकर लोगों में कम्बल बांटे। कंबल के डिब्बे पर सपा का स्लोगन भी लिखा था- यूपी का है जनादेश आ रहे है अखिलेश।

Case filed against SP leaders for violation of code of conduct in varanasi

मजिस्ट्रेट ने दर्ज कराया मुकदमा

वाराणसी के काशी जोन के डीसीपी राम सेवक गौतम ने बताया कि शनिवार को समाजवादी पार्टी के लोगों ने कोतवाली थाने के अंतर्गत सप्तसागर दवा मार्केट में जन्मदिन का आयोजन किया था जिसमें सपा के नेताओं ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया। कोविड महामारी के लिए जारी गाइडलाइन का भी उल्लंघन किया। मजिस्ट्रेट आनंद कुमार सिंह की तहरीर पर सपा नेताओं पर डिजास्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया जिसकी विवेचना जारी है। डीसीपी काशी जोन राम सेवक गौतम ने बताया कि किसी भी हाल में वाराणसी में आदर्श आचार संहिता का पालन कराया जाएगा और जो भी राजनैतिक लोग इसका उल्लंघन करेंगे उन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

पूर्व सचिव ने कहा भाजपा के इशारे पर प्रशासन कर रहा काम

इस पूरे मामले पर समाजवादी पार्टी पूर्व प्रदेश सचिव और आयोजन में शामिल हुए सपा नेता राजू यादव ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि वो भाजपा के इशारे पर सपा नेताओं पर मुकदमा दर्ज करा रहा है। राजू यादव इस बात को मानने को तैयार ही नही थे कि उन्होंने कोविड गाइडलाइन और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है। राजू यादव ने कहा कि हम लोगों ने हर साल की भांति इस बार भी माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की धर्मपत्नी पूर्व सांसद डिम्पल यादव का जन्मदिन मनाया जिसमें ठंड के कारण गरीबों में कम्बल वितरण किया गया है। कुछ प्रशासनिक अधिकारी भाजपा के कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं, हम मांग करते हैं कि चुनाव आयोग निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए उचित कार्रवाई करे।

जौनपुर के मल्हनी विधायक लकी यादव ने इकट्ठा की थी भीड़

जौनपुर के मल्हनी में भी सपा विधायक लकी यादव ने कोविड और आचार संहिता का जमकर उल्लंघन किया। लकी यादव ने शनिवार को एक सभा में बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा किया और वहां उन्होंने भीड़ के बीच बिना मास्क के लोगों को सम्बोधित करना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरे साथ आप लोगों का आशीर्वाद है, मुझे कुछ नहीं होने वाला। इस सम्बोधन में उन्होंने 7 मार्च को साइकिल पर बटन दबा कर जिताने की अपील की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+