वाराणसी भदोही रोड पर कार में लगी आग, कार सवार ने कूदकर बचाई जान

वाराणसी भदोही रोड पर मंगलवार की रात में चलती हुई एक कार में आग लग गई। कार में आग लगने के बाद कार सवार लोग कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई।

Varanasi Bhadohi Car

वाराणसी जिले के कपसेठी थाना अंतर्गत वाराणसी भदोही मार्ग पर लोहराडीह गांव के समीप मंगलवार की रात में एक कार में आग लग गई। कार में आग लगने के बाद कहा सवार लोगों को उसमें से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। आग लगने के चलते वाराणसी भदोही मार्ग पर जाम लग गया। सूचना मिलने के बाद पुलिसकर्मी पहुंचे और आग पर काबू पाने के साथ ही कार को हाईवे से किनारे कि उसके बाद यातायात प्रारंभ हुआ।

महमूरगंज से जा रहे थे भदोही
जानकारी अनुसार वाराणसी जिले के महमूरगंज के रहने वाले विट्ठल कुमार मिश्र पुत्र माया नाथ मिश्र मंगलवार को अपने घर से कार द्वारा भदोही जा रहे थे। वह अपनी कार से बाबतपुर पहुंचे। बाबतपुर से भदोही जाते समय वे जब लोहाराडीह गांव में पहुंचे थे उसी समय कार में से धुंआ निकलने लगा। कार में से धुआं निकलता देख कार सवार लोग कार रोक रहे थे तब तक कार में आग लग गई। कार रोककर कार सवार कार में से कूद गए। देखते ही देखते कार में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कार धू-धू करके जलने लगी। इस दौरान वाराणसी भदोही मार्ग पर चलने वाले वाहन भी रुक गए जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई।

सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
कार में आग लगने और हाईवे पर जाम लगने की सूचना मिलने के बाद कपसेठी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पहुंचने के बाद पुलिसकर्मियों ने धूल और पानी का छिड़काव करते हुए कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल गई थी। उसके बाद पुलिसकर्मियों ने कार को सड़क के किनारे करवाया तब जाकर वाहनों का आवागमन प्रारंभ हुआ। कार में कैसे आग लगी थी इस बारे में वाहन चालकों को भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई।

Recommended Video

      जालौन: पुलिया टूटी होने से खाई में पलटी तेज रफ्तार वैगनआर, कार में पांच लोग थे सवार

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+