व्यापारी की गोली मारकर हत्या के बाद कैश लूटकर फरार हुए बदमाश, CCTV में कैद हुई घटना

वाराणसी। वाराणसी के सारनाथ थानाक्षेत्र में एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। व्यापारी रोज की तरह बैग में लाखों रुपए कैश लेकर घर आ रहे थे। बदमाशों ने व्यापारी को गोली मारकर कैश लूट लिया और फरार हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

businessman shot dead caught on cctv camera

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

घटना सारनाथ थाना क्षेत्र के पहड़िया इलाके की है। सोमवार की रात पाइप के बड़े व्यापारी धर्मेंद्र गुप्ता कैश लेकर घर लौट रहे ​थे। इसी दौरान घर से चंद कदम की दूरी पर दो बदमाशों ने उनपर अंधाधुंध फायरिंग कर दी और कैश लूट कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें ट्रामा सेंटर पहुंचाया, लेकिन इससे पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। पूरी वारदात का सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

एसएसपी आंनद कुलकर्णी ने बताया कि धर्मेंद्र मलदहिया से अपनी दुकान बंद कर वापस आए तो घर के बाहर ही बदमाशों ने लूट की नीयत से गोली मारी। धर्मेंद्र की बीएचयू ट्रामा सेंटर ले जाने पर मौत हो गई। सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की शिनाख्त के लिए 12 टीमों को लगाया गया है। बता दें, घटना के बाद व्यापारियों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर आक्रोश है। सभी ने मंगलवार को अपनी अपनी दुकानें बंद कर पुलिस के खिलाफ विरोध भी दर्ज कराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+