Varanasi News: पत्नी से विवाद के बाद कारोबारी ने की आत्महत्या, पिता का शव देख चीखने लगे बच्चे
Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रविवार को एक करोड़पति कारोबारी ने पत्नी से विवाद के बाद फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल की वीडियोग्राफी करवाने के साथ ही मृतक का शव फंदे से उतर गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
यह पूरी घटना वाराणसी जनपद के कैंट थाना अंतर्गत नदेसर स्थित अनंता कॉलोनी की है। अनंता कॉलोनी में रहने वाले 46 वर्षीय टायर कारोबारी राजीव कुमार आहूजा का सालाना एक करोड़ से अधिक का टर्न ओवर था।

मृतक राजीव के पिता रमेश चंद्र आहूजा द्वारा बताया गया कि राजीव ने व्यवसाय करने के लिए 40 लाख रुपए का लोन लिया था। लोन की आवाज में 30 हजार प्रतिमा किस्त चुकानी पड़ती थी। इन दोनों कारोबार मंदा होने के चलते किस्त चुकाने और परिवार के खर्च को वहन करना राजीव के लिए मुश्किल हो गया था।
पिता ने यह भी बताया कि 12 साल पहले राजीव ने विनीशा आहूजा से लव मैरिज की थी। दोनों के दो बच्चे हैं, जिसमें बेटे की उम्र 10 साल और बेटी की उम्र 6 साल है। शनिवार रात में किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था। विवाद के बाद पत्नी विनीशा पति और बच्चों को छोड़कर कहीं चली गई थी। हालांकि सुबह में वह वापस लौट आई।
कहा जा रहा है कि इसी बात से नाराज होकर राजीव ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। सुबह बच्चे उठे तो पिता के कमरे का दरवाजा बंद था। बच्चों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा नहीं खुला।
उसके बाद लोगों ने खिड़की से झांका तो पिता का 100 फंदे से लटकता देखकर चींखने चिल्लाने लगे। बेटे की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए और पुलिस को सूचना दिए। सूचना मिलने के बाद पुलिस में फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाया और वीडियोग्राफी करते हुए कारोबारी का शव फंदे से उतारा गया।
इस बारे में पुलिस का कहना है कि कारोबारी ने आत्महत्या किया है। मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा यह भी बताया गया कि हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications