UP News: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को तोहफे में भेजा गया 'बुर्का', जानें किसने और क्यों किया ऐसा?
UP News: वाराणसी में ज्ञानवापी मुक्ति महा परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार को समाजवादी पार्टी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को उपहार के रूप में बुर्का भेजा गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बताया कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य लगातार हिंदू धर्म को लेकर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। जिसके चलते स्वामी प्रसाद मौर्य को तोहफे के तौर पर बुर्का भेजा गया है।
कार्यकर्ताओं द्वारा यह भी कहा गया कि स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा हिंदू धर्म को बांटने का काम किया जा रहा है तथा हिंदू समाज को गाली दी जा रही है। बुर्का इसलिए भेंट किया गया है जिससे वह अपनी असली पहचान दुनिया और देश के समाने दे सकें।

कार्यकर्ताओं ने स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीति को देश के लिए विभाजनकारी बताया। लोगों ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य का भारतीय जनता पार्टी से जुड़ना और फिर भारतीय जनता पार्टी से अलग हो जाना उनके स्वार्थ को दर्शाता है।
महापरिषद के संयोजक आनंद ज्योति सिंह ने कहा कि पहले जब स्वामी प्रसाद मौर्य इस तरह के बयान दे रहे थे तो इसे राजनीतिक विषय मानकर अनदेखा और अनसुना कर दिया जा रहा था, लेकिन स्वामी प्रसाद मौर्य लगातार हिंदू धर्म को लेकर अनर्गल बयान दे रहे हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य लगातार हिंदू धर्म को लेकर जहर उगल रहे हैं।
उन्होंने अभी कहा कि भारतीय जनता पार्टी से अलग होने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा तत्काल गोस्वामी तुलसीदास रचित रामचरितमानस को लेकर अभद्र टिप्पणी की गई। उसके बाद लगातार हिंदू धर्म को लेकर बयान बाजी की जा रही है। ऐसे में स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ हिंदू धर्म के लोगों को मुखर होना चाहिए।
कार्यकर्ताओं का यह भी कहना था कि पिता समाजवादी पार्टी में हैं और हिंदू धर्म को गाली दे रहे हैं। जबकि बेटी भारतीय जनता पार्टी की सदस्य है, भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को यह सब देखते हुए संघमित्रा मौर्य की भाजपा से सदस्यता रद्द कर देनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications