Varanasi News : शादी से पहले हुआ कुछ ऐसा कि दुल्हन सज-धज कर करती रही इंतजार और बारात लौट गई वापस
वाराणसी जिले से एक बारात भदोही गई थी और बारात पहुंचने के बाद शादी की रस्म शुरू होती उससे पहले ही कन्या पक्ष के लोगों ने लड़के के पिता की पिटाई कर दी, जिससे बारात वापस लौट गई।

Varanasi जिले के कपसेठी थाना क्षेत्र से एक बारात भदोही में गई थी। शादी से पहले ही किसी बात को लेकर लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के के पिता की पिटाई कर दी। होने वाले रिश्तेदारों के इस हरकत से नाराज लड़के का पिता बारात लेकर वापस लौट गया। बारात वापस लौटने के चलते दुल्हन इंतजार करती रह गई।

लड़के पक्ष द्वारा लगाया गया गंभीर आरोप
दरअसल, कपसेठी थाना क्षेत्र के शिवदासपुर गांव के रहने वाले जहूर नट ने अपने बेटे जहांगीर की शादी भदोही जिले के चौरी थाना अंतर्गत चोरी बाजार निवासी एक व्यक्ति के यहां तय किया था। बताया जा रहा है कि लड़की पक्ष काफी कमजोर था और अपने गरीबी का हवाला देते हुए उसने जहूर से 10 हजार शादी करने के लिए लिया था। लड़की पक्ष द्वारा यह भी कहा गया था कि बारातियों की खातिरदारी काफी अच्छे से की जाएगी। लेकिन बारात पहुंचने के बाद बारातियों की खातिरदारी नहीं की गई।

दोनों पक्षों में होने लगा कहासुनी
बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात्रि में बारात भदोही पहुंचने के बाद जब बारातियों की खातिरदारी नहीं की गई तो लड़के के पिता जहूर द्वारा नाराजगी प्रकट की गई। उसके बाद लड़की के पिता ने जहूर को अपने घर में बुलाया। आरोप है कि इस दौरान लड़की की मां ने जहूर को लाठी लेकर पीट दिया। जहूर द्वारा जब इसका विरोध किया गया तो वहां पर मौजूद लड़की का पिता भी उसे मारने पीटने लगा। शादी से पहले ही रिश्तेदारों द्वारा इस तरीके की हरकत किए जाने और पिटाई किए जाने से नाराज जहूर बारातियों और अपने बेटे को लेकर रात में ही वाराणसी वापस लौट गया।

सज धज कर दुल्हन करती रही इंतजार
बताया जा रहा है कि रात में विवाद होने के बाद बारात वापस लौट गई जबकि घर में सज धज कर बैठी दुल्हन इंतजार करती रही। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के मानिंद लोगों द्वारा बातचीत चल रही है। दूल्हे के पिता का आरोप है कि रुपए लेने के बाद दुल्हन पक्ष के लोग मुकर गए और मारपीट किए। उसने आरोप लगाया कि शादी का ढोंग करके लोगों से रुपया उठने का काम लड़की पक्ष के लोगों द्वारा किया जाता है। उसने यह भी कहा कि पता चल रहा है इससे पहले भी लड़की पक्ष के लोगों द्वारा अन्य लोगों के साथ भी ऐसी हरकत की जा चुकी है। फिलहाल मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चा चल रही है।
Recommended Video



Click it and Unblock the Notifications
