Varanasi में गंगा नदी में आज नाव संचालन बंद, आखिर नाविकों को क्यों लेना पड़ा ऐसा फैसला?
आज निषादराज जयंती मनाई जा रही है, ऐसे में आज वाराणसी में नाव संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। काशी घूमने आने वाले पर्यटक बोटिंग का लुत्फ नहीं उठा पाएंगे।

निषादराज की जयंती के पर्व पर Varanasi में गंगा नदी में आज नौका संचालन पूरी तरह से बंद है। ऐसे में वाराणसी में भ्रमण करने के लिए आने वाले पर्यटक आज नौका विहार का आनंद नहीं दे पाएंगे। वाराणसी में गंगा नदी के किनारे नाविक अपनी नौकाओं को बांधकर अपने आराध्य निषादराज की जयंती मना रहे हैं।
जयंती पर्व पर शोभायात्रा निकालते हैं नाविक
निषादराज जयंती के पर्व पर वाराणसी में गंगा नदी में नौका चलाने वाले नाविक चितरंजन पार्क से शोभायात्रा निकालते हैं। शोभायात्रा निकालने के बाद अलग-अलग स्थानों पर भ्रमण करते हुए वापस शोभायात्रा चितरंजन पार्क पर पहुंचती है और वहीं पर समाप्त होती है। इसके अलावा शाम को गंगा नदी किनारे घाट पर विशाल भंडारा का आयोजन किया जाता है जिसमें लोगों को प्रसाद वितरण किया जाता है। ऐसे में अपने आराध्य की पूजा और अन्य कार्यों में व्यस्त रहने के चलते नागरिकों द्वारा निषादराज जयंती के दिन गंगा नदी में नौका संचालन पूरी तरह से बंद कर दिया जाता है। गंगा में नौका संचालन करने वाले नाविकों द्वारा रविवार को सुबह में सभी नावों को घाट के किनारे बांध दिया गया और नौकाएं उसी तरह से पड़ी हुई हैं और नदी में सन्नाटा है।
चैत्र शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाई जाती है जयंती
मालूम हो कि निषाद राज निषादों के राजा और उनके आराध्या हैं। हर साल चैत्र शुक्ल पक्ष की पंचमी को निषादराज की जयंती मनाई जाती है। ऐसे में इस साल पंचमी तिथि 26 मार्च को है और इसी दिन निषादराज की जयंती मनाई जा रही है। ऐसी मान्यता है कि प्रभु श्री राम जब वनवास काल में माता सीता और लक्ष्मण के साथ केतु निषाद राज ने अपने सेवकों के द्वारा उन्हें गंगा नदी पार करवाया था।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications