वाराणसी में बड़ा हादसा, नदी में नाव पलटने से तीन छात्रांए डूबीं, तलाश जारी
वाराणसी, 19 दिसंबर: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। चितईपुर थाना क्षेत्र के टिकरी गांव में नदी में नाव पलटने से तीन छात्राएं लापता हो गईं हैं। गोताखोरों की मदद से एक महिला को बचाया गया है। लापता छात्राओं की तलाश जारी है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम पहुंची है। गोताखोरों को लगाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, टिकरी गांव के नखड़ू की पत्नी और बेटी आकांशा और मूसे की दो लड़कियां गुड़िया और महिमा नाव से उस पार सुरवा बाबा के यहां भंडारे में गई थी। वापस लौटते समय नाव पलट गई जिसमें आकांक्षा, गुड़िया और महिमा डूब गईं। आकांक्षा की मां को बचा लिया गया है। नाव चलाने वाला कल्लू मांझी का बेटा गोलू था। आकांक्षा बीए की छात्रा थी। गुड़िया 10वीं में, जबकि साक्षी तीसरी कक्षा में पढ़ती हैं।
सूचना के बाद एनडीआरएफ टीम के साथ एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार चितईपुर एसओ मिर्जा रिजवान बेग फोर्स के साथ मौके पहुंचे हैं। वहीं, अदलहाट इंस्पेक्टर नरायनपुर चौकी प्रभारी के साथ मौके पर पहुंचे। एनडीआरएफ को भी बुलाया गया है। छात्राओं की तलाश जारी है। गोताखोर भी छात्राओं की तलाश में जुटे हैं।












Click it and Unblock the Notifications