वाराणसी के प्रभु घाट पर बड़ा हादसा, नदी में नाव पलटने से 5 लोग डूबे, दो के शव बरामद
वाराणसी, 23 मई: वाराणसी के प्रभु घाट के पास सोमवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। नदी में नाव पलटने से 5 लोग डूब गए, जिनमें से दो लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। मौके पर मौजूद मल्लाहों ने दो लोगों की जान बचा ली है। दो की तलाश की जा रही है। एनडीआरएफ और जल पुलिस गोताखोरों की मदद से नदी में डूबे लोगों की खोजबीन में लगी है।

नाव में छेद होने से हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, टुंडला से कुछ लोग काशी घूमने आए थे। सभी छह लोग नौकायन कर रहे थे। तभी प्रभु घाट के सामने गंगा में बीचों-बीच अचानक नाव में छेद हो गया और उसमें पानी भरने लगा। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते नाव अनियंत्रित होकर गंगा में पलट गई। इस दौरान दो लोगों को वहां मौजूद अन्य नाविकों ने बचा लिया, लेकिन चार लोग लापता हो गए।
दो लोगों के शव बरामद
तुरंत चारों की तलाश की गई, जिसके बाद गोताखोरों ने दो लोगों का शव बाहर निकाला है। दो की तलाश जारी है। एनडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है।












Click it and Unblock the Notifications