वाराणसी की अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट से 5 की मौत
वाराणसी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से पांच लोगों की मौत, मामले की जांच शुरु हो गई है।
वाराणसी। दीवाली के करीब आते ही पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट की घटनाएं सामने आने लगी हैं। वाराणसी के पितरकुंडा में मंगलवार रात अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया है जिसमें पांच लोगों की जान चली गयी है।

फैक्ट्री में विस्फोट की तीव्रता से इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फैक्ट्री की छत भी धमाके में उड़ गई। घटना के बाद मंगलवार की रात ही तीन लोगों के शव बरामद किया गया था जबकि दो लोगों के शव आज सुबह मिला है।
मौके पर राहत और बचाव के कार्य में एनडीआरएफ की टीम पहुंच गई थी, इसके साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। वहीं इस घटना की जांच शुरु कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार जिस जगह धमाका हुआ है वहां सपा का बोर्ड लगा हुआ था जिसपर महानगर सचिव शकील अहमद लिखा था। घर में गैस सिलेंडर में भी आग लग गई थी जिसे फायर ब्रिगेड के दस्ते ने बुझा दिया।
मरने वाले में 32 वर्ष ते सरफारज अमहद की मौत हुई हैं, वहीं दो अन्य महिलाओं की भी मौत हुई। अभी तक सिर्फ तीन लोगों की ही पहचान हो सकी है जबकि अन्य दो लोगों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। दो मंजिला घर में अवैध फैक्ट्री चलने की वजह से सुरक्षा के इंतजामात नहीं थे, यहां भारी मात्रा में बारूद था।












Click it and Unblock the Notifications