जेपी नड्डा ने काशी में क‍िया BJP कार्यालय का उद्घाटन, बोले- भाजपा सबको एक परिवार की तरह मानती है

वाराणसी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वाराणसी के रोहनिया में नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारे सामने लक्ष्य रखा था। हमारी पार्टी का संगठन 2 कमरों से चला करता था। पार्टी को आगे बढ़ाना है, इसलिए सभी जिलों में हमारा भव्य कार्यालय होना चाहिए।' नड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिन्हें भाजपा में शामिल होने का मौका मिला वे सौभाग्यशाली हैं। आज सभी राष्ट्रीय पार्टियां क्षेत्रीय पार्टियां बनकर रह गई हैं। कांग्रेस सहित सभी पार्टियां वंशवाद की राजनीति करती हैं। भाजपा ही केवल ऐसी पार्टी है, जो सबको एक परिवार की तरह मानती है।

BJP President JP Nadda says Its only BJP wherein party has become a family

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि आज देश के नौजवानों, मजदूरों, किसान, महिलाओं का विश्वास ईमानदारी के साथ भाजपा के ऊपर है। भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि अगले वर्ष उत्तर प्रदेश में भी चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में पार्टी के निचले कार्यकर्ता से लेकर के और मेरी राष्ट्रीय अध्यक्ष की भी भूमिका बढ़ जाती है। उन्‍होंने कहा, 'हमें बूथ लेवल पर फिर से काम करने की आवश्यकता है। हर कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूत करने में जुट जाए। बूथ की जीत विधानसभा की जीत होगी। मिशन 2022 में हमें जमीनी रूप से काम करना होगा।'

अत्याधुनिक और सुख सुविधाओं से लैस है भाजपा कार्यालय

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि हमारा एजेंडा मजबूत हुआ है और पार्टी सभी को विश्वास में लेकर आगे बढ़ रही है। सरकार की योजनाओं की लाभ और काशी का विकास सभी तबके के लोगों तक पहुंचना चाहिए। बता दें, भाजपा अध्‍यक्ष ने वाराणसी में जिस कार्यालय का उद्घाटन क‍िया है, वह अत्याधुनिक और सुख सुविधाओं से लैस है। 4 मंजिला पार्टी कार्यालय की आधारशि‍ला 10 अक्टूबर 2017 को खुद अमित शाह ने रखी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+