BJP चीफ जेपी नड्डा, CM योगी ने काशी व‍िश्‍वनाथ मंद‍िर में की पूजा, ये है आज का कार्यक्रम

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा वाराणसी में अपने दौरे के दूसरे दिन सोमवार को काशी व‍िश्‍वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके पहले मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की थी। जेपी नड्डा आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन में रहेंगे। यहां वह करीब पांच घंटे रहेंगे। इस दौरान सोशल मीडिया कार्यकर्ता, मंडल अध्यक्ष व मंडल प्रभारियों संग बैठक करेंगे और विभिन्न मुद्दों की समीक्षा करेंगे।

Recommended Video

    BJP चीफ जेपी नड्डा, CM योगी ने काशी व‍िश्‍वनाथ मंद‍िर में की पूजा, ये है आज का कार्यक्रम
    bjp chief jp nadda and cm yogi adityanath offer prayers at kashi vishwanath temple

    दो दिवसीय यात्रा पर हैं बीजेपी चीफ जेपी नड्डा

    जेपी नड्डा अपनी दो दिवसीय यात्रा पर रविवार को वाराणसी पहुंचे थे। उन्होंने काशी क्षेत्र के 16 जिलों के पार्टी पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों संग संगठनात्मक बैठक की। उन्होंने रोहनिया में काशी क्षेत्र के नवनिर्मित कार्यालय का भी उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधि‍त करते हुए कहा कि जिन लोगों को बीजेपी में शामिल होने का मौका मिला, वे भाग्यशाली हैं। उन्होंने कहा, 'आज सभी राष्ट्रीय दल क्षेत्रीय दल बन गए हैं। कांग्रेस सहित सभी दल वंशवाद की राजनीति करते हैं। बीजेपी एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सभी को एक परिवार मानती है।' जेपी नड्डा सोमवार दोपहर 1.30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम में कोई कमी न रहे, इसके लिए पार्टी के नेता लगे हुए हैं।

    म‍िशन 2022 के लिए मंथन

    जेपी नड्डा ने रव‍िवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें बूथ स्तर पर फिर से काम करने की जरूरत है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ को मजबूत करना शुरू करना चाहिए। बूथ की जीत विधानसभा की जीत होगी। उन्‍होंने कहा कि मिशन 2022 को लेकर हमें जमीन पर काम करना होगा। बीजेपी अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश के 2022 के विधानसभा चुनावों के बारे में सीएम योगी और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+