बिहार के मंत्री Tej Pratap Yadav से वाराणसी में होटल मैनेजर ने की बदसलूकी, आधी रात में निकाल दिया बाहर
वाराणसी के एक होटल में मध्यरात्रि में बिहार के पर्यावरण मंत्री Tej Pratap Yadav के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। होटल मैनेजर ने बिना उनकी अनुमति के उनका सामान कमरे से निकलवाकर रिसेप्शन पर रखवा दिया।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटे और बिहार के पर्यावरण मंत्री Tej Pratap Yadav के साथ वाराणसी में एक होटल के मैनेजर द्वारा बदसलूकी का मामला सामने आया है।
इस मामले में तेज प्रताप के निजी सहायक मिसाल सिन्हा द्वारा मध्य रात्रि में ही वाराणसी कमिश्नरेट के सिगरा थाने में तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर सिगरा थाने की पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
दरअसल, पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव शुक्रवार को वाराणसी में आए थे। बताया जा रहा है कि वाराणसी के सिगरा थाना अंतर्गत होटल अर्काडिया के कमरा नं- 206 में तेज प्रताप यादव तथा 205 में उनके सहायक ठहरे हुए।
रात्रि में तेज प्रताप यादव श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करने और दशाश्वमेध घाट पर गंगा नदी में नौकायन करने के लिए चले गए। वहां से मध्य रात्रि में तेज प्रताप जब होटल में वापस आए तो पता चला कि उनका सामान कमरे से बाहर निकालकर रिसेप्शन पर रख दिया गया है।
इस बारे में तेज प्रताप यादव और उनके साथ के लोगों द्वारा पूछताछ किया गया तो पता चला कि होटल मैनेजर ने सामान बाहर निकलवाया है। उसके बाद तत्काल पुलिस को फोन करके सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद सिगरा थाने की पुलिस होटल पहुंची।
रात में ही तेज प्रताप यादव के निजी सहायक द्वारा सिगरा थाने की पुलिस से होटल प्रबंधन के खिलाफ लिखित शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की गई। सिगरा थाने के इंस्पेक्टर राजू सिंह द्वारा बताया गया कि इस मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।
वहीं होटल प्रबंधन का कहना है कि कमरा नंबर 205 और 206 की बुकिंग की गई थी और दोपहर 12:00 बजे ही कमरा खाली कर रहा था। क्योंकि दूसरा गेस्ट कमरे की ऑनलाइन बुकिंग किया था ऐसे में उसे कमरा देना था, जिसके लिए सामान बाहर निकालना पड़ा।
होटल प्रबंधन द्वारा यह भी बताया गया कि इस दौरान पर्यावरण मंत्री के स्टाफ भी वहां मौजूद थे और उनके सामने ही सामान को बाहर निकलवाया गया। सामान को दूसरे कमरे में शिफ्ट कराया जा रहा था लेकिन तबतक वे नाराज हो कर चले गए।












Click it and Unblock the Notifications